संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Sanju Samson को ICC का बड़ा सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने का मिला ये खास इनाम

Sanju Samson: संजू सैमसन को ICC का मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार मैच-विजयी पारियां खेलकर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

उज्जवल सिन्हा

Sanju Samson Honoured By ICC: आईपीएल 2026 के दौरान संजू सैमसन को बड़ी खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाया गया है। सैमसन ने मार्च महीने में समाप्त हुई टी20 विश्व कप में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी। सैमसन ने हाल में ही आईपीएल में अपना चौथा शतक भी लगाया और टीम को पहली जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दी।

पुरस्कार मिलने के बाद Sanju Samson ने क्या कहा?

पुरस्कार मिलने के बाद आईसीसी के हवाले से सैमसन ने कहा, "आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतना एक जबरदस्त एहसास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट के सफर के सबसे यादगार दौर में मिला है। पुरुषों के टी20 विश्व कप में भारत की जीत में हिस्सा लेना सच में एक सपना सच होने जैसा था, और उस पल की अहमियत को पूरी तरह समझने में थोड़ा समय लगा।" उन्होंने आगे कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक रोमांचक दौर है, जिसमें हर तरफ बहुत प्रतिभाएं हैं। मुझे मिले मौकों और अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ के भरोसे और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुजार हूं, जिससे मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।

ICC ने मार्च के लिए इन तीन खिलाड़ियों को किया था नॉमिनेट

सैमसन के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को भी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। सैमसन ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता।

Sanju Samson ने टी20 वर्ल्ड कप में खेली लगातार तीन मैच विजयी पारियां

संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए लगातार तीन मैच-विजयी पारियां खेलीं और टीम को चैंपियन बनाया। क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 97 रन की नाबाद पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रनों की पारी खेली थी। लगातार तीन पारियां खेल भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?