संदीप शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025: संदीप शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर के साथ इस शर्मनाक लिस्ट में हुए शामिल

संदीप शर्मा ने दिल्ली की पारी का 20वां ओवर फेंकने के दौरान कुल 11 गेंदें फेंके। उसमें उन्होंने 4 वाइड और एक नो बॉल फेंकी। इसी के साथ ही वो सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए। 

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जीत हासिल कर ली। इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। संदीप शर्मा आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर फेंककर शार्दुल ठाकुर के साथ इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल 2025 मैच के पहले हाफ के दौरान, संदीप ने दिल्ली की पारी का 20वां ओवर फेंकने के दौरान कुल 11 गेंदें फेंके। उसमें उन्होंने 4 वाइड और एक नो बॉल फेंकी। इसी के साथ ही वो सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए।

इन खिलाड़ियों ने फेंके हैं एक ओवर में सबसे ज्याद गेंदें

मंगलवार (8 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 मैच के दौरान भी शार्दुल ने एक ओवर में 11 गेंदें फेंकी थी। मोहम्मद सिराज आईपीएल इतिहास में 11 गेंदों का ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज़ थे। उन्होंने 2 अप्रैल 2023 को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ​​तुषार देशपांडे 3 अप्रैल 2023 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में इस लिस्ट में शामिल हुए।

आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज़्यादा गेंदें

  • 11 गेंदें मोहम्मद सिराज (RCB) बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु में 2 अप्रैल, 2023
  • 11 गेंदें तुषार देशपांडे (CSK) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई में 3 अप्रैल, 2023
  • 11 गेंदें शार्दुल ठाकुर (LSG) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता में 8 अप्रैल, 2025
  • 11 गेंदें संदीप शर्मा (RR) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली में 16 अप्रैल, 2025

मुकाबले का हाल

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जिसमें अभिषेक पोरेल ने 49, केएल राहुल ने 38, स्टब्स ने 34, अक्षर पटेल ने 34 और आशुतोष शर्मा ने 15 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2, हसरंगा ने 1 और तीक्षणा ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने भी 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मुकाबले को टाई करवा दिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 51, संजू सैमसन ने 31, नीतीश राणा ने 51, ध्रुव जुरेल ने 26 और हेटमायर ने 15 रन बनाए। दिल्ली के लिए स्टार्क ने 1, अक्षर पटेल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिए।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी