सचिन तेंदुलकर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'उम्मीद है यह त्योहार...', सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत क्रिकेट दिग्गजों ने दी होली की बधाई

Sachin Tendulkar: भारत में होली का उत्सव जोश-खुशी के साथ शुरू हुआ। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और अन्य क्रिकेट दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर फैंस को रंगों भरी शुभकामनाएं दीं।

उज्जवल सिन्हा

Sachin Tendulkar Leads Holi Wishes: भारत में त्योहारों का मौसम अपने पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है, और होली की खुशियां हर तरफ दिखाई दे रही हैं। इस मौके पर देश के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत क्रिकेट जगत के कई वर्तमान और पूर्व सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को होली की बधाई दी, और रंगों का त्योहार साझा कर खुशी बढ़ाई।

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "होली की शुभकामनाएं। उम्मीद है यह दिन आपके लिए सकारात्मकता, अच्छी सेहत और ढेर सारे खुशी के पल लेकर आए। अगर आप पूरी तरह भीग भी जाते हैं, तो इसे एक विनिंग परफॉर्मेंस समझें।"

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा था, "होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपकी जिंदगी में सफलता, खुशी और सकारात्मकता लाए।"

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लिखा, "सभी को होली की शुभकामनाएं। सुरक्षित खेलें, रंगों का आनंद लें और केवल अच्छी वाइब्स फैलाएं।"

इन दिग्गजों ने भी दी होली की बधाई

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रंगों का यह खूबसूरत त्योहार आपकी जिंदगी को खुशियों, अच्छी सेहत और नई शुरुआत से भर दे। यह खुशी के रंग, हंसी के पल और ऐसे रिश्ते लाए जो और भी मजबूत हों।" अनिल कुंबले ने पोस्ट किया, "होली रंग, खुशी और साथ का जश्न है। यह हमारे जीवन में सकारात्मकता, धैर्य और संतुलन लाने की याद भी दिलाए। सभी को बहुत-बहुत खुशहाल और सुरक्षित होली की शुभकामनाएं।"

झूलन गोस्वामी ने भी दी होली की शुभकामनाएं

भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने लिखा, "होली इन रंगों और अपने लोगों के साथ मस्ती करने के बारे में है। उम्मीद है आपका दिन भी इन रंगों की तरह उज्ज्वल हो और आप सभी परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता रहे हों। होली की शुभकामनाएं।"

इस समय भारतीय पुरुष टीम टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त है, जहां 5 मार्च को सेमीफाइनल-2 में उसका सामना इंग्लैंड से होगा। 'मेन इन ब्लू' इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन है और लगातार दो बार कप उठाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचना चाहती है।

दूसरी ओर, भारतीय महिला मल्टी-फॉर्मेट के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में है। 'विमेन इन ब्लू' ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की, लेकिन इसके बाद वनडे सीरीज 3-0 से गंवा दी। दोनों टीमों के बीच 6 मार्च से पर्थ में एकमात्र पिंक-बॉल टेस्ट मैच होगा।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू