रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Rohit Sharma ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Rohit Sharma: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 6000 रन बनाने पूरा किया है।

उज्जवल सिन्हा

Rohit Sharma Create History: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया है। हालांकि, आरसीबी के जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 6 हजार रन पूरे किए हैं।

आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज दूसरे खिलाड़ी है। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। एक फ्रेंचाइजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 8,840 रन बनाए हैं।

IPL में एक टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 8840 - विराट कोहली (RCB)
  • 6002* - रोहित शर्मा (MI)**
  • 4865 - MS धोनी (CSK)
  • 4687 - सुरेश रैना (CSK)
  • 4491 - एबी डिविलियर्स (RCB)

कोहली-रोहित के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए 4,865 रन बनाए हैं। वहीं, सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 4,687 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा को हाल ही में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 15 साल पूरे हुए हैं। अपनी कप्तानी में रोहित मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

मुकाबले का हाल

इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। रजत पाटीदार 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 212 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, शार्दुल और सेंटनर ने एक-एक विकेट चटकाया।

Rohit Sharma हुए चोटिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी। मुंबई ने इस मुकाबले को 18 रनों से गंवा दिया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन शरफेन रदरफोर्ड ने बनाए। रदरफोर्ड ने 71 रनों की पारी खेली। वहीं रयान रिकल्टन ने 37, सूर्यकुमार यादव ने 33, हार्दिक पांड्या ने 40 और रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। रोहित शर्मा को रिटायर्ड आउट होना पड़ा। रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग हुआ और उसके बाद वो बल्लेबाजी करने नहीं आए। इस कारण भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट