भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जितेश शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

India vs Pakistan: ACC राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 16 नवंबर को भारत-पाकिस्तान की रोमांचक भिड़ंत होगी। भारतीय टीम घोषित, जितेश शर्मा को सौंपी गई कप्तानी, नमन धीर होंगे उपकप्तान।

संजय सिंह बिष्ट

IND A vs PAK A: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के राइजिंग स्टार्स एशिया कप में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी। यह रोमांचक मुकाबला 16 नवंबर 2025 को कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 14 नवंबर से 23 नवंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने चुनी भारत ‘ए’ टीम

बीसीसीआई की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने टूर्नामेंट के लिए भारत ‘ए’ टीम का ऐलान किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि नमन धीर उपकप्तान होंगे। टीम में कई युवा और प्रदर्शनशील खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत ‘ए’ टीम

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) और सुयश शर्मा। स्टैंड-बाय: खिलाड़ी गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी और शेख रशीद।

ग्रुप और शेड्यूल

टूर्नामेंट में कुल दो ग्रुप बनाए गए हैं।

ग्रुप ए: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका

ग्रुप बी: भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूएई

भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 16 नवंबर को होगा। दोनों सेमीफाइनल 21 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 23 नवंबर (रविवार) को आयोजित होगा।

भारत का प्रदर्शन और टूर्नामेंट का इतिहास

इस टूर्नामेंट को पहले ACC इमर्जिंग एशिया कप के नाम से जाना जाता था। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी और अब तक छह संस्करण खेले जा चुके हैं। भारत ने केवल एक बार खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका दो-दो बार चैंपियन रहे हैं। पिछला संस्करण 2024 में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता था और अब वह डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा।

एसोसिएट टीमें भी मेन स्क्वॉड के साथ

टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की ‘ए’ टीमों के अलावा तीन एसोसिएट देश हांगकांग, ओमान और यूएई अपनी मुख्य टीमें लेकर उतरेंगे। इससे प्रतियोगिता का स्तर और भी रोमांचक हो जाएगा।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप