ऋषभ पंत (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

ड्रामेबाज है ऋषभ पंत, वर्ल्ड कप में किया था नाटक, इंटरव्यू के दौरान खुद ही खोला अपना राज

भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत कितने शराराती है ये तो सभी जानते है। लेकिन, वो ड्रामेबाज भी है ये नहीं पता होगा। इस बारे में ऋषभ पंत ने खुद ही बताया और आर जानकर चौंक जाएंगे कि वर्ल्ड कप के मैच के दौरान भी ऋषभ पंत की ड्रामा खत्म नहीं हुआ।

प्रिया जैस
भारत ने वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। जिसमें काफी मेहनत टीम ने की थी। सभी ने अपने हिसाब से इस जीत में योगदान दिया।
इस जीत में भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी इस जीत में अपना योगदान अनोखे ढंग से दिया। उन्होंने फेक इंजरी से टीम की जीत में अपना योगदान दिया।
हुआ यूं कि फील्डींग के वक्त ऋषभ पंत ने फेक इंजरी जताई और इस बात का खुलासा उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के एक इवेंट में चैनल द्वारा एक इंटरव्यू में किया। जहां मैच के दौरान उन्होंने इंजर्ड बताया था।
स्टार स्पोर्ट्स के एक इवेंट में पंत से वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी फेक इंजरी पर सवाल को सवाल पूछा गया था। तब ऋषभ पंत ने इसका जवाब दिया था और इसके पीछे की मंशा का खुलासा किया था। पंत ने बताया, "अचानक से मोमेंटम शिफ्ट हो गया था। 2-3 ओवर में बहुत ज्यादा रन आ गए थे।"
जब 24 गेंदों में सिर्फ 26 रनों चाहिए थे, तभी पंत अपना घुटना पकड़ बैठ गए थे। फिर पंत के लिए टीम के फिजियो मैदान पर आया। आगे बताते हुए पंत ने कहा, "मैं फिजियो को यही बोल रहा था कि टाइम लगाओ, हमें थोड़ा टाइम बर्बाद करना है।" पंत ने आगे बताया, "उन्होंने पूछा घुटना ठीक है? मैं बोला एक्टिंग कर रहा हूं।"

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज