विराट कोहली और रीस टोपली (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

रीस टॉपली की ऑलटाइम T20 XI में विराट-सूर्या और बुमराह शामिल, रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह

Reece Topley T20 XI: रीस टॉपली ने ऑलटाइम T20 XI में विराट, सूर्या व बुमराह को चुना, लेकिन रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली। गेल-बटलर ओपनर और अफरीदी-पोलार्ड ऑलराउंडर बने।

सृष्टि मौर्य

England Fast Bowler Reece Topley Picks All-Time T20 XI: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली ने अपनी ऑलटाइम T20 XI चुनी है। उनकी टीम में क्रिस गेल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को इस टीम में जगह नहीं मिली।

टॉपली ने ओपनिंग के लिए वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और इंग्लैंड के जोस बटलर को चुना है। गेल ने 463 T20 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 144.75 रहा है। वहीं, बटलर ने 529 T20 मैचों में 15,062 रन बनाए हैं। उनके नाम 9 शतक और 108 अर्धशतक हैं।

मिडिल ऑर्डर में रहेंगे ये खिलाड़ी

मिडिल ऑर्डर में टॉपली ने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स को शामिल किया है। कोहली ने T20 क्रिकेट में 14,218 रन बनाए हैं और उनका औसत 42.44 है। उनके नाम 10 शतक और 110 अर्धशतक हैं।

सूर्यकुमार यादव ने 367 T20 मैचों में 9,615 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 152.54 है और उन्होंने 6 शतक लगाए हैं। एबी डिविलियर्स ने अपने T20 करियर में 9,424 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 150.13 रहा।

शाहिद अफरीदी ऑलराउंडर चुने गए

ऑलराउंडर के तौर पर टॉपली ने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को चुना है। पोलार्ड ने 750 से ज्यादा T20 मैचों में करीब 15 हजार रन बनाए हैं और गेंद से भी योगदान दिया है। वहीं, अफरीदी ने T20 करियर में 347 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 6.78 रही। गेंदबाजी में टॉपली की पसंद लसिथ मलिंगा, ब्रेट ली, जसप्रीत बुमराह और मुथैया मुरलीधरन हैं।

मलिंगा ने T20 क्रिकेट में 390 विकेट लिए हैं। बुमराह ने हाल के वर्षों में भारत के लिए T20 क्रिकेट में अहम भूमिका निभाई है और मुंबई इंडियंस के साथ 5 IPL खिताब जीत चुके हैं। ब्रेट ली को टीम में तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए चुना गया है, जबकि मुरलीधरन स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालते हैं।

रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह

टॉपली की टीम में सबसे बड़ी हैरानी रोहित शर्मा का नाम नहीं होना है। रोहित T20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 84 अर्धशतक शामिल हैं।

इसके बावजूद टॉपली ने अपनी ऑलटाइम T20 XI में रोहित को शामिल नहीं किया। उनकी टीम में T20 क्रिकेट के अलग-अलग दौर के कई बड़े मैच विनर शामिल हैं।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती