सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हैदराबाद के 'नवाबों' ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार

SRH vs CSK IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में 10 रन से शिकस्त दी। ईशान मलिंगा और नीतीश रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मिलकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 SRH vs CSK 27th Match Highlight: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्ल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने सीएसके के सामने 194 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना सकी। इस हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 10 रन से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में हैदराबाद की जीत के असल हीरो उसके गेंदबाज रहे।

ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी का जबरदस्त प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की इस शानदार जीत के हीरो उसके गेंदबाज रहे। 195 रन के स्कोर का बचाव करने में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 184 रन पर रोकने का काम किया। खासकर ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी ने विकेट लेने के साथ-साथ रन भी कम खर्च किए।

ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान को अपना शिकार बनाया। वहीं, हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 31 रन देकर दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा प्रफुल्ल हिंगे, साबिक हुसैन और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स की खराब बल्लेबाजी

इस मुकाबल में चेन्नई सुपर किंग्स का कोई भी बल्लेबाज ऐसा नजर नहीं आया कि वो अंत तक मैदान पर रह कर मैच जीता पाए। यही कारण रहा कि किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी नहीं खेली। सबसे ज्यादा 34 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। इसके अलावा आयुष म्हात्रे 30, सरफराज खान 25, शिवम दुबे 21 और कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 19 रन की छोटी पारी खेली।

अभिषेक और क्लासेन ने खेली अर्धशतकीय पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने 59-59 रन की बेहतरीन पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिषेक ने शुरुआत में ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए तेज रन बनाए, जबकि क्लासेन ने मध्यक्रम में पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि, आखिरी ओवरों में चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी की और रनगति पर लगाम लगाई, जिससे हैदराबाद 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी कर हैदराबाद के बड़े स्कोर की रफ्तार को रोकने में अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी समय-समय पर दबाव बनाकर विकेट चटकाए, जिससे SRH की टीम अंतिम ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सकी।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी