आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB vs PBKS: फाइनल मुकाबले में इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं पंजाब और बेंगलुरु, क्या है पिच का हाल?

आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला 3 जून को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें अपनी पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेंगी।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच चुकी है। अब 3 जून को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताबी मुकाबला होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। ऐसे में दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ इस मुकाबले में उतरेंगी। इस साल दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच काफी रोमांचक होगा। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है। पंजाब किंग्स के पास श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिश और अर्शदीप सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। आइए अब इस मुकाबले में पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच का इतिहास बताता है कि यहां बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है। इससे पहले क्वालीफायर-2 में भी दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए थे। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है। मौजूदा सीजन की बात करें तो कुल 8 मुकाबलों में से 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने 243 रन का सर्वश्रेष्ट स्कोर बनाया है।

मौसम का मिजाज

कहा जा रहा है कि खिताबी मुकाबले के दौरान 3 जून को अहमदाबाद में बारिश हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसाल बारिश फाइनल मुकाबले का खेल खराब कर सकती है। हालांकि बीसीसीआई ने बारिश से निपटने के पूरे इंतजाम किए हैं। अगर बारिश मैच में थोड़ी देर होती हैं, तो इसके लिए अतिरिक्त 120 मिनट का वक्त रखा गया है। ऐसे में मुकाबले को देर से भी शुरु किया जा सकता है। महिला विश्वकप के लिए तारीखों और स्थानों का हुआ ऐलान, भारत और श्रीलंका में होंगे मुकाबले

फाइनल मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड