आरसीबी (फोटो- @IPL) 
क्रिकेट

RCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, आईपीएल सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली पहली टीम बनी

IPL powerplay Record: RCB एक सीजन में पावरप्ले में 35 विकेट लेने वाली IPL की पहली टीम बन गई है, जिसने अपने और मुंबई इंडियंस के पिछले 33 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

RCB Create History in IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने गुजरात टाइटंस को शुरुआती झटके दिए।

दोनों गेंदबाजों ने पावरप्ले के अंदर ही गुजरात के दोनों सलामी बल्लेबाजों साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन भेज दिया। इन विकेटों के साथ आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में एक सीजन के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

RCB ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

इस मुकाबले से पहले आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड 33 विकेट का था। यह रिकॉर्ड आरसीबी (2023) और मुंबई इंडियंस (2013) के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था। हालांकि फाइनल में दो और विकेट हासिल करते ही आरसीबी ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए 35 विकेट तक पहुंचकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

गुजरात के पास भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

दिलचस्प बात यह है कि गुजरात टाइटंस भी इस सीजन के पावरप्ले में अब तक 33 विकेट हासिल कर चुकी है। ऐसे में दूसरी पारी में यदि गुजरात की टीम तीन और विकेट लेने में सफल रहती है तो वह भी आरसीबी के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।

फाइनल में गेंदबाजों का दबदबा

आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में आउट कर टीम ने खिताबी मुकाबले में मजबूत पकड़ बनाने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या गुजरात इस रिकॉर्ड का जवाब दे पाएगी या आरसीबी का यह नया कीर्तिमान बरकरार रहेगा।

IPL 2026 फाइनल में RCB-GT की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग