यश दयाल और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

वह ऐसे नहीं जैसा लोग TV पर बोलते हैं... RCB के इस गेंजबाज ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ

यश दयाल कहते हैं कि RCB में जब उनकी एंट्री हुई तब विराट कोहली ने उनका बहुत साथ दिया। उन्होंने हमेशा यश दयाल को स्पोर्ट किया और उन्हें लोग जैसा समझते हैं वैसे वो नहीं हैं।

मृणाल पाठक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी शानदार फिटनेस की वजह से काफी फेमस है। आज के युवा उनकी तरह बनना चाहते हैं और उनसे काफी कुछ सिखते भी हैं। वह युवा खिलाड़ियों को मोटिवेट करने का एक मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज यश दयाल ने भी विराट को लेकर की खास बात कही है।

आईपीएल 2024 में यश दयाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े थे। जहां उन्होंने शानदार परफॉर्म किया। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने लोगों को काफी इंप्रेस किया। यश दयाल कहते हैं कि RCB में जब उनकी एंट्री हुई तब विराट कोहली ने उनका बहुत साथ दिया। उन्होंने हमेशा यश दयाल को स्पोर्ट किया और उन्हें लोग जैसा समझते हैं वैसे वो नहीं हैं।

मीडिया से बात करते हुए यश दयाल ने विराट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- "विराट कोहली ने मुझसे कहा कि वह पूरे सीजन में मेरा साथ देंगे और मुझे ऐसा नहीं लगेगा कि मैं किसी नई जगह पर आए हुं। उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया। विराट युवाओं से बहुत ही अच्छे तरीके से बात करते हैं और वह बिल्कुल भी ऐसे नहीं हैं जिनके बारे में लोग टीवी पर बात करते हैं।"

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही खत्म हुए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली का फॉर्म कुछ खास देखने नहीं मिला था। हालांकि वह भारत के अहम खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी भी हैं। जल्द ही वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही विराट ने कह दिया था कि वह अब वनडे और टेस्ट पर फोकस करेंगे। ऐसे में उनका शानदार फॉर्म काफी जरुरी है, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वह टीम के अहम खिलाड़ी होंगे।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव