क्रिकेट

रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला...

Ravichandran Ashwin Statement: रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से बाहर करने की खबरों पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान। अश्विन ने कहा कि दोनों दिग्गजों को ड्रॉप करना आसान नहीं।

सृष्टि मौर्य

Ashwin Statement On Rohit Sharma And Virat Kohli: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि जब तक दोनों दिग्गज खिलाड़ी खुद खेलना चाहते हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक उन्हें टीम इंडिया से बाहर करना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां, अनुभव और करोड़ों फैंस का समर्थन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

रोहित और विराट के पास शानदार रिकार्ड -अश्विन

अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर अश्विन ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बाहर करने का फैसला किसी भी चयनकर्ता के लिए बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने ने कहा, 'अगर विराट या रोहित आगे भी खेलना चाहते हैं तो कोई उन्हें आसानी से नहीं हटा सकता। दोनों के पास शानदार रिकॉर्ड हैं। रोहित के नाम 12 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन हैं और दोनों ने लगातार भारत के लिए मैच जिताए हैं। वे सिर्फ खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि करोड़ों फैंस की उम्मीद हैं। लोग स्टेडियम में उन्हें देखने आते हैं। अगर इनमें से किसी एक को भी बाहर किया गया तो जबरदस्त हंगामा होगा।'

बल्लेबाजों और गेंदबाजों के फर्क

अश्विन ने भारतीय क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ होने वाले अलग-अलग व्यवहार पर भी अपनी टिप्पणी दी। उनका मानना है कि स्टार बल्लेबाजों को जितना समर्थन मिलता है, उतना गेंदबाजों को कभी नहीं मिलता।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज या भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर किया जाता है तो कुछ लोग सवाल जरूर उठाएंगे, लेकिन वो मामला ज्यादा बड़ा नहीं बनेगा।

गेंदबाजों को नहीं मिलता वैसा समर्थन

अश्विन ने कहा, 'अगर शमी नहीं चुने जाते, सिराज नहीं चुने जाते या भुवनेश्वर को बाहर किया जाता है तो शायद 10, 100, 1000 या 10 हजार लोग सवाल करेंगे, लेकिन वैसा शोर नहीं होगा जैसा रोहित या विराट को बाहर करने पर होगा। अगर गेंदबाजों को भी उसी तरह का समर्थन मिलता तो शायद उन्हें भी बाहर करना इतना आसान नहीं होता।'

शमी और सिराज लंबे समय से टीम से बाहर

अश्विन ने इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों का भी जिक्र किया। मोहम्मद सिराज ने आखिरी बार 6 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, जबकि मोहम्मद शमी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।

रोहित-कोहली के भविष्य पर जारी है चर्चा

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की मांग भी उठ रही है। हालांकि अश्विन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में इन दोनों दिग्गजों की जगह सिर्फ आंकड़ों से तय नहीं होती, बल्कि उनकी उपलब्धियां, अनुभव और लोकप्रियता भी चयन प्रक्रिया में बड़ी भूमिका निभाती हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच