राशिद खान बने पिता (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

राशिद खान के घर गूंजी किलकारी, आईपीएल 2026 के बीच बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

Rashid Khan: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के घर खुशखबरी आई है। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। राशिद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की, उन्होंने पिछले साल दूसरी शादी की थी।

संजय सिंह बिष्ट

GT Leg-Spinner Rashid Khan Becomes a Father: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। राशिद पिता बन गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने अपने बेटे का नाम अजलान रखा है। राशिद खान ने पिछले साल दूसरी शादी की थी, जबकि साल 2024 में काबुल में उन्होंने अपनी पहली शादी की थी। खास बात यह रही कि उसी दिन उनके तीन भाइयों की भी शादी हुई थी, जो उस समारोह को और खास बना गई।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

राशिद खान ने अपने बेटे के जन्म की खुशी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया में तुम्हारा स्वागत है मेरे नन्हे राजकुमार।” इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों से अपने परिवार के लिए दुआ करने की अपील भी की। राशिद के इस पोस्ट पर क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों और फैंस ने उन्हें बधाई दी और उनके बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना की।

आईपीएल 2026 में प्रदर्शन रहा साधारण

हालांकि, जहां निजी जिंदगी में राशिद खुश हैं, वहीं आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन में खेले गए 5 मुकाबलों में 6 विकेट हासिल किए हैं। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में वह काफी महंगे साबित हुए थे, जहां उन्होंने 4 ओवर में 44 रन खर्च करते हुए सिर्फ एक विकेट लिया। पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जहां उन्होंने 15 मैचों में केवल 9 विकेट लिए थे।

टी20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज

राशिद खान का नाम टी20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार है। 27 साल के राशिद ने अब तक 524 टी20 मैचों में 708 विकेट हासिल किए हैं, जो उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे सफल गेंदबाज बनाता है। इस सूची में दूसरे स्थान पर ड्वेन ब्रावो हैं, जिनके नाम 631 विकेट दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी राशिद का दबदबा कायम है, जहां उन्होंने 115 मैचों में 193 विकेट अपने नाम किए हैं।

कम उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धियां

राशिद खान ने महज 17 साल की उम्र में अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी फिरकी और शानदार कंट्रोल के दम पर दुनिया भर में पहचान बनाई। आज वह टी20 लीग्स के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में गिने जाते हैं और हर टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल