पारस डोगरा और कन्हैया (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Ranji Trophy Final: पुंडीर के बाद डोगरा-कन्हैया की दमदार पारी, दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने रख दी जीत की नींव

Ranji Trophy 2025-26 फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने दूसरे दिन 6 विकेट पर 527 रन बनाकर कर्नाटक पर दबाव बना दिया। शुभम पुंडीर और पारस डोगरा की बड़ी साझेदारियां प्रभावित रहीं।

उज्जवल सिन्हा

Karnataka vs Jammu and Kashmir: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले पर जम्मू-कश्मीर ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट के नुकसान पर 527 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर ने जीत की दावेदारी भी ठोक दी है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत निराशाजनक रही। इस टीम को 18 के स्कोर पर कामरान इकबाल (6) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद शुभम पुंडीर ने यावर हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

121 रन बनाकर आउट हुए शुभम पुंडीर

यावर 13 चौकों के साथ 88 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पारस डोगरा बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहले दिन 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। यहां से शुभम ने अब्दुल समद (61) के साथ 124 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। शुभम खेल के दूसरे दिन 121 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 12 चौके शामिल रहे।

पारस डोगरा और कन्हैया के बीच शतकीय साझेदारी

दूसरे दिन पारस डोगरा अपनी पारी को आगे बढ़ाने मैदान पर उतरे। उन्होंने कन्हैया वाधावन के साथ 110 रन जुटाए। कन्हैया 9 चौकों के साथ 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से डोगरा ने साहिल लोत्रा के साथ 54 रन जोड़े। पारस डोगरा 8 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साहिल ने दिन की समाप्ति तक आबिद मुश्ताक के साथ 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है।

साहिल की नाबाद अर्धशतकीय पारी

साहिल 97 गेंदों में 7 चौकों के साथ 57 रन बना चुके हैं, जबकि आबिद ने 2 चौकों के साथ 20 रन टीम के खाते में जोड़े हैं। मुकाबले के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर की टीम स्कोरबोर्ड पर कुछ और रन जोड़कर कर्नाटक को दबाव में लाना चाहेगी। शुरुआती दो दिनों के खेल तक कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए हैं, जबकि विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी ने 1-1 विकेट निकाला है।

जम्मू-कश्मीर की प्लेइंग इलेवन: कामरन इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा और सुनील कुमार।

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और प्रसिद्ध कृष्णा।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव