राजीव शुक्ला और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इधर MS धोनी बने आईसीसी हॉल ऑफ फेम, उधर खुशी से गदगद हुए राजीव शुक्ला, कहा- वो इसके लिए...

सोमवार को लंदन में एक खास कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इसके बाद BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खुशी व्यक्त की है। उनका मानना है कि धोनी इसके असली हकदार थे। 

संजय सिंह बिष्ट

सोमवार 10 जून को भारतीय टीम के सबसे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। यह सम्मान उनको क्रिकेट में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खुशी व्यक्त की। लंदन में एक खास कार्यक्रम के दौरान आईसीसी ने दुनिया के सात दिग्गज खिलाडियों को हॉल ऑफ फेम के लिए चुना।

इस लिस्ट में मैथ्यू हेडन, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ और डेनियल विटोरी जैसे महान खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी को हॉल ऑफ फेम का सम्मान मिलने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला खुशी से गदगद नजर आए। सोशल मीडिया में देखे जा रहे पोस्ट में उन्होंने कहा है कि धोनी इसके सम्मान के असली हकदार थे।

वर्ल्ड क्रिकेट में योगदान के लिए ये सम्मान जरूरी- राजीव शुक्ला

टीम इंडिया की झोली में तीन आईसीसी ट्रॉफी डालने वाले महेंद्र सिंह धोनी को हॉल ऑफ फेम के लिए चयनित होने के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि "आईसीसी का ये फैसला बिल्कुल सही है। धोनी निश्चित रूप से इस सम्मान के हकदार थे। विश्व क्रिकेट व भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ये सम्मान देना जरूरी था।"

इसके आगे बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा कि धोनी को ये सम्मान देने के लिए मैं आईसीसी का धन्यवाद करता हूं। यह उनके योगदान को बताता है। अगर बात करें आईसीसी हॉल ऑफ फेम की तो धोनी इसके सबसे ज्यादा हकदार थे। आईसीसी के द्वारा ये सम्मान दिया गया है। हम सभी उसके इस फैसले की तारीफ करते हैं। एमी जोन्स को ICC रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, भारतीय खिलाड़ी ने भी लगाई छलांग

महेंद्र सिंह धोनी को बधाई- बीसीसीआई

धोनी को आईसीसी की ओर से सम्मान मिलने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खुशी जताई है। BCCI ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए बहुत बधाई। वह इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।”

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी