भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम इंडिया से आई बहुत बुरी खबर, 120 दिन के लिए बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, RCB में टेंशन का माहौल

Royal Challengers Bengaluru: टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी है। वह करीब 4 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इस चोट से IPL 2026 से पहले आरसीबी की भी मुश्किलें बढ़ी हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Rajat Patidar Injury: इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पाटीदार चोटिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चोट गंभीर है, और अब वह करीब चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इस खबर से मौजूदा आईपीएल चैंपियन आरसीबी की चिंता भी बढ़ गई है।

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में लगी चोट

इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच खेले गए चार दिवसीय टेस्ट मुकाबले के दौरान रजत पाटीदार को चोट लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाटीदार की यह इंजरी इतनी गंभीर है कि उन्हें लंबे रेस्ट की जरूरत होगी। इस मैच में उन्होंने पहली पारी में 19 और दूसरी पारी में 28 रन बनाए थे। चोट लगने के कारण पाटीदार को तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा और इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुख्य भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी।

पाटीदार लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में वापसी का मजबूत दावा पेश कर रहे थे। लेकिन अब चोट की वजह से उन्हें पूरे घरेलू सीजन से भी बाहर होना पड़ा है, जिससे उनकी वापसी फिलहाल टल गई है।

लगातार अच्छे फॉर्म में थे पाटीदार

रजत पाटीदार ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के अपने पहले ही मैच में मध्य प्रदेश के लिए दोहरा शतक ठोका था। इससे पहले वह दिलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके थे। उनकी बल्लेबाजी में लगातार निखार देखा जा रहा था और चयनकर्ता भी उनके प्रदर्शन से प्रभावित थे। पाटीदार को एक आक्रामक और भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है। आईपीएल में भी उन्होंने कई बार मैच विजयी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

आरसीबी की बढ़ी चिंता

रजत पाटीदार की चोट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की परेशानी बढ़ा दी है। टीम ने हाल ही में पहला आईपीएल खिताब जीता था और पाटीदार उसके कप्तान थे। अब उनकी अनुपस्थिति में टीम को नए कप्तान की तलाश करनी पड़ सकती है।

हालांकि टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह मार्च 2026 तक पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे। पिछले सीजन में भी पाटीदार चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे थे, जिसके दौरान जितेश शर्मा ने कप्तानी संभाली थी।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?