क्विंटन डी कॉक  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

क्विंटन डी कॉक ने जड़ा 10वां T20 शतक, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के क्लब में हुए शामिल; फिर भी हार गई टीम?

Quinton De Knock Record: क्विंटन डी कॉक ने सीपीएल में 10वां T20 शतक जड़ा। कोहली-वॉर्नर की बराबरी के बावजूद उनकी टीम को सेंट किट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

सृष्टि मौर्य

Quinton De Kock 10th T20 Century CPL: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में तूफानी शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेले गए मुकाबले में डी कॉक ने 57 गेंदों पर 106 रन की शानदार पारी खेली।

इस शतक के साथ डी कॉक के नाम T20 क्रिकेट में 10 शतक हो गए हैं। वो अब विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के साथ T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

57 गेंदों में ठोके 106 रन

डी कॉक ने अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 185.96 रहा। बारबाडोस ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिया था, जिसके बाद डी कॉक ने पारी की जिम्मेदारी संभाली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

उनके अलावा जैकरी कार्टर ने 36 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया। बारबाडोस ने 20 ओवर में 217/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

शतक के बावजूद हार गई बारबाडोस

217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट किट्स एंड ने शानदार बल्लेबाजी की। जॉनसन चार्ल्स और काइल मेयर्स ने मिलकर 112 रन की साझेदारी की। चार्ल्स ने 45 गेंदों पर 78 रन बनाए, जबकि मेयर्स ने 27 गेंदों पर 29 रन जोड़े। इसके बाद दासुन शनाका ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

आखिर में आंद्रे फ्लेचर ने सिर्फ 8 गेंदों पर नाबाद 22 रन और वानिंदु हसरंगा ने 4 गेंदों पर नाबाद 18 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी। सेंट किट्स एंड ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, यानी उसके पास 5 गेंदें बाकी थीं। शानदार अर्धशतक के लिए जॉनसन चार्ल्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक

कौन दो खिलाड़ी है आगे?

डी कॉक के नाम अब T20 क्रिकेट में 10 शतक हो गए हैं। उनसे ज्यादा शतक सिर्फ क्रिस गेल और बाबर आजम के नाम हैं। विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के नाम भी 10-10 T20 शतक हैं। डी कॉक ने T20 क्रिकेट में अब तक 12,867 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में कायरन पोलार्ड 14,933 रन के साथ सबसे आगे हैं। उन्होंने 751 T20 मैचों में ये रन बनाए हैं। क्विंटन डी कॉक के लिए यह शतक व्यक्तिगत तौर पर बेहद खास रहा, लेकिन उनकी 106 रन की पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। सेंट किट्स ने शानदार रन चेज करते हुए बारबाडोस को 5 गेंद पहले ही मात दे दी।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे