भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में काटी पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे दोनों टीम के खिलाड़ी, सामने आई वजह

पहले टेस्ट मैच में टॉस के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आए। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ पर काटी पट्टी बांधकर अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कारण जान गंवा चुके मतृकों को श्रद्धांजली दी।

संजय सिंह बिष्ट

हेडिंग्लें, लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें मैच से पहले मैदान पर मैदान पर एकत्रित हुए। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधी थी। दरअसल, 12 जून को अहमदाबाद में विमान हादसा हुआ था। इस दौरान 241 लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर काटी पट्टी बांधकर आए थे।

वहीं, मुकाबले में टॉस के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने-अपने देश का राष्ट्रगान भी गाया। इसी बीच उन्होंने अहमदाबाद प्लेन हादसे के मृतकों को श्रंद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा। अहमदाबाद में 12 जून को हादसे वाले विमान में कुल 262 यात्री मौजूद थे। इसमें से केवल एक यात्री की जान बच पाई थी। बाकी 241 की मौत हो गई थी।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन बल्लेबाजी

भारतीय टीम के लिए हेडिंग्ले में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड बना दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। अब केएल और जायसवाल भारत के लिए हेडिंग्ले में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

दोनों के बीच मुकाबले में पहले विकेट के लिए 91 रन की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले हेडिंग्ले के मैदान पर कोई भी भारतीय जोड़ी पहले विकेट के लिए इतने रन नहीं जोड़ पाई है। वहीं, केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में ये कारनामा कर दिखाया। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगाया।

साई सुदर्शन फ्लॉप

साई सुदर्शन से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में काफी उम्मीदे थी, लेकिन वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पहले टेस्ट में साई सुदर्शन इंग्लैडं के खिलाफ डेब्यू कर रहे थे। वो अपने डेब्यू मैच में शून्य के स्कोर पर बेन स्टोक्स का शिकार बन गए। बता दें कि साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा 759 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया