आरसीबी टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 के फाइनल से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली का साथी लौटा अपने देश

आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट अपने बच्चे के जन्म के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले ही अपने देश लौट गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

उज्जवल सिन्हा

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का फाइनल आज 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के स्टार ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वो अपने बच्चे के जन्म के कारण वापस लौट गए हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल्ट आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद में मौजूद नहीं हो सकते हैं, क्योंकि स्टार विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपने पत्नी के साथ रहना पसंद करेंगे। उन्होंने फाइनल से पहले अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद ऐसा लगने लगा है कि साल्ट आज के फाइनल मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

इस बारे में आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर और कप्तान रजत पाटीदार भी कुछ बोल नहीं रहे हैं। जाहिर है कि इस मुकाबले से पहले सामने वाली टीम को कमजोर करने की रणनीति होगी। फ्लावर अपने रणनीतिक माइंड गेम के लिए जाने जाते हैं। वो ऐसे कोच हैं कि जो सामने वाले को मुश्किल में रखने के लिए कभी-कभी चोटिल खिलाड़ियों को भी नेट्स में उतार देते हैं।

साल्ट घर के लिए हो चुके हैं रवाना

साल्ट के अलावा आरसीबी के कई खिलाड़ी अभ्यास सत्र में अनुपस्तिथ रहे। हालांकि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन यह संभव है कि साल्ट पहले ही घर के लिए रवाना हो चुके हैं। साल्ट ने इस सीजन में आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्होंने 12 मैचों में 175.90 की स्ट्राइक रेट और 35.18 की औसत से 387 रन बनाए हैं। उनकी अनुपस्थिति निस्संदेह आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका होगा।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण जैकब बेथेल पहले से ही अनुपलब्ध हैं, अगर साल्ट खेलने में असमर्थ हैं तो आरसीबी के लिए ओपनिंग विराट कोहली और मयंक अग्रवाल या टिम सीफर्ट कर सकते हैं।

टिम डेविड को लेकर भी उठ रहे कई सवाल

टिम डेविड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैच से बाहर है। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा चिंता टिम डेविड का चोट ही है। टिम डेविड तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अभी तक मुझे टिम डेविड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डॉक्टर वहां हैं और हमें आज शाम को पता चल जाएगा।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां