आकिब जावेद  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा बदलाव! आकिब जावेद की हो सकती है छुट्टी, चयन समिति पर भी गिरेगी गाज

PCB Selection Committee: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव की तैयारी। चयन समिति के वरिष्ठ सदस्य आकिब जावेद की हो सकती है छुट्टी। टीम प्रबंधन पर उठे सवाल।

सृष्टि मौर्य

Aaqib Javed PCB Selection Committee Removal: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चयन समिति के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकिब जावेद को चयन समिति से हटाने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ये फैसला पर्दे के पीछे चल रही बड़े स्तर की बदलाव की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है।

टीम प्रबंधन पर उठ रहें सवाल

ये घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पाकिस्तान ने इंग्लैंड दौरे के बीच मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा को वापस भेज दिया है। इस फैसले के बाद टीम की चयन नीति और प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्र का दावा है कि आकिब जावेद को चयन समिति से हटाकर लाहौर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विकास निदेशक की भूमिका पर ध्यान देने के लिए कहा जा सकता है। आकिब को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के करीबी लोगों में माना जाता है।

ड्रेसिंग रूम वाले बवाल पर हुए बाहर

सूत्रों के मुताबिक, रिजवान और इमाम को खराब फॉर्म के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम में उनके व्यवहार को लेकर भी टीम से बाहर किया गया है। वहीं, इंग्लैंड से वापस भेजे गए बाकी खिलाड़ियों को अंतरिम टेस्ट मुख्य कोच माइक हेसन की सलाह पर हटाया गया है।

बताया गया है कि हेसन उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे, जिनके साथ उन्होंने हाल ही में सफेद गेंद के शिविर में काम किया था।

माइक हेसन को मिल सकता है बड़ा मौका

बोर्ड टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच माइक हेसन को स्थायी रूप से ये जिम्मेदारी देने पर भी विचार कर रहा है। अगर हेसन तैयार नहीं होते हैं, तो नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले किसी नए कोच की नियुक्ति की जा सकती है।

इसके अलावा रिजवान, इमाम और सलमान को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों के दौरान हुई कुछ घटनाओं को लेकर एक समिति के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए भी कहा जा सकता है।

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा