पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में हुई छक्कों की बरसात, IPL में बना नया रिकॉर्ड

PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 में पंजाब और हैदराबाद के मैच में पावरप्ले में 16 छक्कों के साथ नया रिकॉर्ड बना। दोनों टीमों ने मिलकर 198 रन बनाकर टी20 इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Record: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में बल्लेबाजों ने ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। दोनों टीमों ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए।

पावरप्ले में बना नया रिकॉर्ड

इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में कुल 16 छक्के जड़ दिए, जो आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में 15 छक्के लगे थे। इस बार बल्लेबाजों ने उससे भी आगे जाकर नया कीर्तिमान बना दिया।

हैदराबाद की तूफानी शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पंजाब के गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया। टीम ने पावरप्ले में 105 रन ठोक दिए, जो उनके आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।

पंजाब ने दिया जोरदार जवाब

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के बल्लेबाज भी पीछे नहीं रहे। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पंजाब ने पावरप्ले में 93 रन बनाए, जो उनका संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है।

टी20 इतिहास में बना बड़ा रिकॉर्ड

दोनों टीमों ने मिलकर पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए कुल 198 रन बना दिए, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी मैच के पावरप्ले का सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। इससे पहले 2018 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 158 रन बने थे। वहीं आईपीएल में 2024 में आरसीबी और हैदराबाद के मैच में 155 रन का रिकॉर्ड था।

बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। ट्रैविस हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 57 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज