क्रिकेट

IPL 2025 Qualifer 2: MI और PBKS के बीच फाइनल की जंग, कौन मारेगा बाजी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 में क्वालीफायर 2 का मुकाबला 1 जून को होगा। इस दौरान पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। आइए जानते है दोनों के बीच का हेड टू हेड रिकार्ड।

संजय सिंह बिष्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला जाना है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ पंजाब किंग्स अपना पिछला मुकाबला आरसीबी से हारी, तो वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त देकर यहां तक का सफर पूरा किया। ऐसे में क्वालीफायर 2 मुकाबले का मुकाबला रोमांचक होगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला हुआ था। 26 मई को खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई को तीन विकेट शिकस्त दी। बता दें कि पंजाब किंग्स लीग स्टेज के 14 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल को टॉप करते हुए क्वालीफायर 1 में प्रवेश किया था। लेकिन वो इस मैच में आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स बड़े अंतर से हार गई।

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में आठ में जीत जबकि छह मुकाबलों में हार का सामना किया है। जिसके बाद वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर मुंबई का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इस मैच में उसने जीटी को 20 रन से शिकस्त दी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने 81 तो टीम के लिए डेब्यू कर रहे जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन की तूफानी पारी खेली। इन सब के बाद अब एमआई और पीबीकेएस का मुकाबला क्वालीफायर 2 में होने वाला है। आइए अब दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जान लेते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमों आसपास नजर आती हैं। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान MI ने कुल 17 बार और पंजाब किंग्स ने 16 बार मुकाबला जीता है। यदि बात करें अहमदाबाद की तो यहां पर दोनों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 4 बार पंजाब जबकि 1 बार मुंबई ने मुकाबला जीता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब