इन दिनों पाकिस्तान में ईशान किशन को जमकर सर्च किया जा रहा है 
क्रिकेट

हाईट, गर्लफ्रैंड और संपत्ति...कौन है ये पॉकेट डायनामाइट? पाकिस्तान में ईशान किशन की सर्चिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

Ishan Kishan: ईशान किशन के बारे में पाकिस्तानी लोग गूगल पर उनकी हाईट, शादी और कमाई के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं। ईशान ने 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक अंदाज वाली अर्धशतकीय पारी खेली थी।

संजय सिंह बिष्ट

Searching for Ishan Kishan in Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। ईशान की इस आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया और पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई।

पाकिस्तान में भी छाई बल्लेबाजी की चर्चा

इस मुकाबले की चर्चा केवल भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि पाकिस्तान में भी ईशान किशन की पारी को लेकर काफी बातें हुईं। वहां के क्रिकेट प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बल्लेबाजी की खुलकर सराहना की। कई लोगों ने माना कि उनकी पारी मैच का सबसे निर्णायक पल साबित हुई। मैच के दौरान और उसके बाद पाकिस्तान में इंटरनेट पर भी ईशान किशन को लेकर काफी खोजबीन की गई। क्रिकेट प्रेमियों ने उनके खेल के साथ-साथ उनके निजी जीवन के बारे में भी जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई।

गूगल पर तेजी से ट्रेंड करते रहे सवाल

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार पाकिस्तान में मैच के समय और उसके बाद ईशान किशन से जुड़े कई सवाल तेजी से सर्च किए गए। लोगों ने उनकी उम्र, परिवार, बैकग्राउंड, हाइट, धर्म और निजी जीवन से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी तलाश की। इसके अलावा उनकी संपत्ति और नेटवर्थ से जुड़े सवाल भी काफी खोजे गए। सोशल मीडिया पर भी उनकी बल्लेबाजी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कद में छोटे दिखने वाले इस बल्लेबाज ने पूरे गेंदबाजी आक्रमण पर भारी पड़ने का काम किया।

पाकिस्तान में निजी जीवन को लेकर भी बढ़ी दिलचस्पी

पाकिस्तान में ईशान किशन की निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बढ़ती नजर आई। खास तौर पर यह सवाल काफी ट्रेंड करता रहा कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन है। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले उनके परिवार की ओर से जयपुर की एक मॉडल का नाम सामने आने की बात कही गई थी। इससे भी लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई।

पूर्व खिलाड़ियों और पत्रकारों ने भी की तारीफ

ईशान किशन की पारी की सराहना पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों और पत्रकारों ने भी की। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि जब दूसरे बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब ईशान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वही मैच के असली हीरो रहे। कुछ पाकिस्तानी खेल पत्रकारों ने भी सोशल मीडिया पर उनकी पारी को शानदार वापसी बताया। उनका मानना था कि कुछ समय पहले तक वह टीम की योजनाओं में प्रमुख भूमिका में नहीं थे, लेकिन इस पारी ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया।

ईशान किशन की इस पारी का असर केवल मैच के नतीजे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरहद पार भी लोगों को उनके खेल और व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए प्रेरित करता रहा। यह पारी उनके करियर की यादगार पारियों में गिनी जा रही है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा