वायरल तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नीचता से नहीं बाज आएंगे पाकिस्तानी! फाइनल के दिन भी कर दी ये घटिया हरकत, सामने आई शर्मनाक तस्वीर

Asia Cup 2025, IND vs PAK: जब भारतीय राष्ट्रगान बजाया जा रहा था, तब शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ प्रोटोकॉल तोड़कर आपस में बात करते देखे गए। उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो गईं।

अभिषेक सिंह

Asia Cup Final: एशिया कप फाइनल से पहले, पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने एक विवादास्पद हरकत की। उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

दरअसल, मैच से पहले जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए कतार में खड़ी थीं, तो उनके अभद्र व्यवहार ने लोगों का ध्यान खींचा। पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजाया गया, उसके बाद भारत का। इस दौरान दोनों की हरकत वायरल हो गई है।

प्रोटोकॉल तोड़कर की नीच हरकत

जब भारतीय राष्ट्रगान बजाया जा रहा था, तब शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ प्रोटोकॉल तोड़कर आपस में बात करते देखे गए। उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो गईं। उनकी हरकतों को भारतीय राष्ट्रगान का "अपमान" माना जा रहा है। देखना होगा कि यह मामला आगे कितना आगे बढ़ता है।

सूर्यकुमार-फरहान पर लगा फाइन

14 सितंबर को एक लीग मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया। पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत की, जिसके बाद आईसीसी ने सूर्य को चेतावनी दी और उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया।

भारत की शिकायत के बाद, पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पर भी आतंकवादी प्रवृत्ति प्रदर्शित करने के लिए जुर्माना लगाया गया। उन्होंने गन सेलिब्रेशन किया और अपना बल्ला एके-47 की तरह पकड़ा और ऐसा अभिनय किया जैसे वे गोलियां चला रहे हों।

हारिस रऊफ पर भी लगा जुर्माना

इसके अलावा, हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ सुपर 4 मैच के दौरान अपने हाव-भाव से बार-बार फर्जी खबरों की फैक्ट्री, पाकिस्तानी सेना, के प्रचार को बढ़ावा देने की कोशिश की। आईसीसी ने उन पर जुर्माना भी लगाया और चेतावनी भी जारी की। जिसे भरने के लिए पीसीबी चीफ नकवी खुद आगे आए हैं।

टॉस के समय आए अलग-अलग होस्ट

फाइनल में टॉस एक अनोखी घटना थी, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले कभी नहीं देखी गई। टॉस के दौरान, भारत के रवि शास्त्री के अलावा, पाकिस्तान के वकार यूनिस भी कमेंटेटर के रूप में दिखाई दिए। ऐसा इसलिए किया गया ताकि टॉस के बाद, रवि शास्त्री भारतीय कप्तान से और वकार यूनिस पाकिस्तानी कप्तान से सवाल पूछ सकें।

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या