बांग्लादेश ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान ने आखिरी मुकाबले में बचाई लाज, बांग्लादेश ने जीती लगातार दूसरी सीरीज

Bangladesh vs Pakistan, 3rd T20I: पाकिस्तान ने तीसरा T20 मैच 74 रन से जीता, लेकिन शुरुआती दो मुकाबले जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उज्जवल सिन्हा

Bangladesh vs Pakistan, 3rd T20I: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान ने 74 रनों से जीत लिया। हालांकि, बांग्लादेश इस मुकाबले को हराने के बाद भी सीरीज जीतने में कामयाब रही। बांग्लादेश ने शुरुआत के दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया था। इसके साथ ही बांग्लादेश ने लगातार दो टी20 सीरीज अपने नाम की है। पहले बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया। उसके बाद पाकिस्तान को पटखनी दी।

तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। पाकिस्तान की शुरुआत बेहतरीन रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। इस दौरान सईम अयूब 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद साहिबजादा फरहान अपना अर्धशतक पूरा करके 63 के निजी स्कोर पर आउट हुए। मोहम्मद हारिस भी 5 रन बनाकर चलते बने। इस बीच हसन नवाज ने 33 रनों की पारी खेली। वो 131 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद हुसैन तलत भी तुरंत आउट हो गए। कप्तान आगा सलमान भी कुछ खास नहीं कर सके। वो 12 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में मोहम्मद नवाज ने 27 रन बनाकर टीम को 178 रनों तक पहुंचाया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3, नासुम अहमद ने 2, मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1 और शोरिफुल इस्लाम ने 1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी बांग्लादेश

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। बिना कोई रन के पहला झटका लगा। तंजिद हसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद लिटन दास 8 रन बनाकर चलते बने। मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जाकेर अली 1 और मेहदी हसन ने 1 रन बनाकर लौट गए। बांग्लादेश ने पांच विकेट महज 25 के स्कोर पर गंवा दिया।

उसके बाद शमीम हुसैन 5 रन बनाकर चलते बने। मोहम्मद नईम शेख 10 रन बनाकर आउट हो गए। 41 के स्कोर पर 7वां विकेट गिरा। उसके बाद मोहम्मद सैफुद्दीन ने एक छोर संभाली और रन बनाए। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरती रही और टीम 104 रन ऑल आउट हो गई। सैफुद्दीन नाबाद 35 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3, फहीम अशरफ ने 2, अहमद दनियाल ने 1, सलमान आगा ने 1, मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट चटकाए।

कपड़े अपराध का लाइसेंस नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त फटकार, कहा- कपड़े नहीं लड़कों की सोच बदलने की जरूरत

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: महाराष्ट्र के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा

मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेनापति में 5 घरों में लगाई आग, कांगपोकपी के नागा गांव पर भी हमला

15 अगस्त से पहले PM मोदी का खास संदेश, बोले- हर घर तिरंगा को उत्सव की तरह मनाएं

रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा पर किताब, आज पीएम मोदी करेंगे Triumph of the Indian Republic का अनावरण