माइक हेसन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद माइक हेसन पर गिरेगी गाज, खिलाड़ियों ने कर दी PCB से शिकायत

Mike Hesson: T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की जल्दी हार के बाद हेड कोच माइक हेसन पर दबाव बढ़ा। खिलाड़ियों ने उनके सख्त रवैये और निर्णयों की शिकायत की।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan Coach Mike Hesson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम के सुपर-8 से जल्दी बाहर होने के बाद देश में न केवल प्रशंसकों बल्कि टीम और बोर्ड के अंदर भी असंतोष देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन पर अपनी जिम्मेदारियों का अधिकतर निर्णय खुद लेने और ड्रेसिंग रूम में असंतोष फैलाने का आरोप है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सीधे तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों से हेसन के रवैये की शिकायत की। सूत्रों का कहना है कि हेसन ने स्क्वाड सिलेक्शन, बैटिंग ऑर्डर और टीम 11 के फैसले अपने स्तर पर लिए, कई बार कप्तान सलमान आगा की राय को भी अनसुना किया। इससे टीम में मनोबल गिरा और खिलाड़ी असंतुष्ट हो गए।

यह स्थिति पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में नई नहीं है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी और साउथ अफ्रीका के गैरी कर्टसन भी इसी वजह से कोच पद छोड़ चुके थे कि उन्हें टीम चयन और रणनीति के मामलों में पर्याप्त अधिकार नहीं मिले।

हेसन को दी जा सकती है कड़ी वॉर्निंग

रिपोर्ट में कहा गया है कि PCB फिलहाल माइक हेसन को नौकरी से हटाने का इरादा नहीं रखता। बोर्ड हेसन के कॉन्ट्रैक्ट में एक साल बाकी होने और टीम में स्थिरता बनाए रखने की वजह से यह कदम नहीं उठा रहा। हालांकि, कहा जा रहा है कि हेसन के लिए फॉर्मल वॉर्निंग तैयार की जा रही है, जिसमें टीम की गलत प्लानिंग और निर्णयों के कारण नुकसान का जिक्र किया जाएगा।

अलीम डार ने दिया इस्तीफा

इस रिपोर्ट के तुरंत बाद पूर्व सिलेक्टर अलीम डार ने इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि उनका इस्तीफा हेसन के निर्णयों के खिलाफ था, खासकर बाबर आजम और उस्मान खान के चयन से जुड़े मामलों पर। PCB में पॉलिटिक्स लंबे समय से एक चुनौती रही है, और बलि का बकरा ढूंढना आम बात है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सुपर-8 में हार के बाद हेसन और कप्तान सलमान आगा की जिम्मेदारी विशेष रूप से निशाने पर है।

पाकिस्तान क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ इस स्थिति को टीम के अंदरूनी मतभेद और बोर्ड-कोच संबंधों की गंभीर परीक्षा के रूप में देख रहे हैं। अब यह देखना होगा कि PCB और हेसन के बीच आने वाले हफ्तों में क्या कदम उठाए जाते हैं और टीम की तैयारियों पर इसका क्या असर पड़ता है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल