PAK A vs BAN-A LIVE Score Update: इमर्जिंग एशिया कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शुक्रवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में बांग्लादेश ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में श्रीलंका ए से भिड़ेगी। श्रीलंका ए ने पहले सेमीफाइनल में भारत ए को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ए ने 41.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 318 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
पाकिस्तान ए की कप्तानी अब्दुल समद कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश ए की कमान सैफ हसन के हाथों में है। पाकिस्तान ए ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबले जीते थे। वहीं, बांग्लादेश ए ने तीन में से दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला गया, 16 ओवर के बाद बांग्लादेश ए का स्कोर 54-2 है। महिदुल इस्लाम अंकन और शाहादत होसैन डिपू क्रीज पर टिके हुए हैं।
शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद शहादत हुसैन दीपू ने कुछ शानदार शॉट्स खेलकर बांग्लादेश की पारी को संभालने का प्रयास किया है। 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 30/2 है, जबकि महिदुल इस्लाम 1 रन और दीपू 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
बांग्लादेश ए की शुरुआत निराशाजनक रही, जहां टीम ने केवल 24 रन पर 2 विकेट खो दिए। तेज गेंदबाज अली रजा ने कप्तान सैफ हसन (2) और महमुदुल हसन जॉय (9) को आउट कर पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। अब शहादत हुसैन दीपू और महिदुल इस्लाम टीम की पारी को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
पाकिस्तान ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ए ने अपनी पारी की शुरुआत कर दी है। कप्तान सैफ हसन और महमुदुल हसन जॉय ओपनिंग करने क्रीज पर आए हैं, वहीं पाकिस्तान ए की ओर से अली रजा नई गेंद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में बांग्लादेश की कोशिश मजबूत शुरुआती साझेदारी बनाने की होगी।
पाकिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन: शमील हुसैन, माज़ सदाकत, शाहज़ेब खान, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम और अली रज़ा।
बांग्लादेश ए की प्लेइंग इलेवन: सैफ हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, शहादत हुसैन दीपू, महमुदुल हसन जॉय, सब्बीर रहमान, महिदुल इस्लाम अंकोन (विकेटकीपर), रकीबुल हसन, एसएम महेरोब, एमडी रूबेल, रिपन मोंडोल और इकबाल हुसैन एमोन।