निकोलस पूरन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

LSG vs GT: निकोलस पूरन ने अपनी ही टीम के कप्तान को छोड़ा पीछे, IPL में बनाया यह जबरदस्त रिकॉर्ड

LSG vs GT: आईपीएल 2026 भले ही निकोलस पूरन के लिए खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपनी टीम के लिए एक अहम उपलब्धि हासिल कर खास मुकाम अपने नाम किया है।

संजय सिंह बिष्ट

Nicholas Pooran breaks KL Rahul Record: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आईपीएल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल किया।

केएल राहुल को छोड़ा पीछे

निकोलस पूरन ने यह रिकॉर्ड 14वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर छक्का लगाकर अपने नाम किया। इससे पहले यह उपलब्धि लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल के नाम थी, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 1410 रन बनाए थे। राहुल ने टीम के साथ तीन सीजन खेले थे, लेकिन अब पूरन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

टीम के अहम खिलाड़ी बने पूरन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। साल 2023 से ही वह टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। पूरन ने एलएसजी के लिए अपने 47वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 87 रन रहा है।

आयुष बडोनी भी सूची में शामिल

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पूरन और केएल राहुल के बाद आयुष बडोनी का नाम आता है। बडोनी ने 60 मैचों की 50 पारियों में 1038 रन बनाए हैं और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि इस उपलब्धि के बावजूद आईपीएल 2026 का सीजन निकोलस पूरन के लिए खास नहीं रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 21 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाए। वहीं इस सीजन में अब तक चार पारियों में उनके बल्ले से केवल 41 रन ही निकले हैं, जिससे टीम के लिए चिंता बढ़ी हुई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप रन स्कोरर्स की लिस्ट

रैंक खिलाड़ी साल मैच पारियां रन बेस्ट स्कोर 100/50
1 निकोलस पूरन 2023–2026* 47* 47 1415* 87* 0/10
2 केएल राहुल 2022–2024 38 38 1410 103* 2/10
3 आयुष बदोनी 2022–2026* 60* 50 1038 74 0/7
4 मार्कस स्टोइनिस 2022–2024 40 39 952 124* 1/5
5 क्विंटन डी कॉक 2022–2024 30 30 901 140* 1/7
6 मिशेल मार्श 2025–2026* 17* 17 702 117 1/6
7 दीपक हुड्डा 2022–2024 38 35 680 59 0/5
8 एडेन मार्कराम 2025–2026* 17* 17 553 66 0/5
9 क्रुणाल पांड्या 2022–2024 43 39 504 49* 0/0
10 काइल मेयर्स 2023 13 13 379 73 0/4

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार