New Zealand women's team (Photo- x/twitter) 
क्रिकेट

Women's T20 World Cup के बाद न्यूजीलैंड की महिला टीम करेगी भारत का दौरा, जानें कब खेली जाएगी सीरीज

न्यूजीलैंड की टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड की महिला टीम इस दौरान तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप का हिस्सा होगा।

उज्जवल सिन्हा

महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। अक्टूबर के अंत में न्यूजीलैंड की महिला टीम भारत आएगी, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप का हिस्सा होगा।

तीन मैचों की वनडे सीरीज 24 अक्टूबर से 

भारत के साथ न्यूजीलैंड का मुकाबला 24, 27 और 29 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड का यह दौरा पिछले साल से ही प्रस्तावित था, लेकिन भारत के व्यस्त कार्यक्रम के चलते यह सीरीज नहीं हो पाई थी।

दोनों टीमें अगर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचती है तब दोनों टीमों के पास मात्र 72 घंटों का समय बचेगा। भारत के प्रदर्शन को देखते हुए कोई चमत्कार की उम्मीद है। ऐसे में देखना होगा कि भारतीय महिला टीम का सफर टी20 महिला विश्व कप में कहां तक जाता है।

क्वालीफिकेशन के नजरिए से महत्वपूर्ण है यह सीरीज

आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन के लिए करवाया जाता है। भारत में वर्ल्ड कप होना है तो उस लिहाज से भी भारत ने वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने अभी तक क्वालीफाई नहीं किया है।

यह सीरीज न्यूजीलैंड के काफी मददगार साबित हो सकता है। न्यूजीलैंड की महिला टीम अभी वुमेंस चैंपियनशिप में छठे नंबर पर है। ऐसे में आगामी सीरीज न्यूजीलैंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े:

न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी दिख रहा है। दोनों टीमों ने इससे पहले 54 वनडे मुकाबले खेले है जिसमें 33 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने कामयाब हुई है। जबकि भारतीय महिला टीम 20 मुकाबले जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा है।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी