क्रिकेट

MI vs PBKS: अहमदाबाद क्वालीफायर 2 के लिए तैयार, पंजाब और मुंबई आमने-सामने, जानिए पिच रिपोर्ट व संभावित प्लेइंग XI

क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने हैं। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले में कैसा होगा पिच का मिजाज? आइए जान लेते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल 2025 में 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला जाना है।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है। एक तरफ पंजाब किंग्स अपना पिछला मुकाबला आरसीबी से हारी, तो वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त देकर यहां तक का सफर पूरा किया। ऐसे में क्वालीफायर 2 मुकाबले का मुकाबला रोमांचक होगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच 26 मई को भिंड़ंत हुए थी। ये मैच जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई को तीन विकेट शिकस्त दी। बता दें कि पंजाब किंग्स लीग स्टेज के 14 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल को टॉप करते हुए क्वालीफायर 1 में प्रवेश किया था। लेकिन वो इस मैच में आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स बड़े अंतर से हार गई।

वहीं, मुंबई इंडियंस अपना पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस से जीती है। इस अहम एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात को मुंबई ने 20 रन के अंतर से मात दी। जिसके बाद मुंबई ने क्वालीफायर 2 मुकाबले में जगह बनाई। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में अब अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

पिच रिपोर्ट

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की दोस्त मानी जाती है। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखे गए हैं। मैच के बीच में स्पिनर्स को मदद भी मिलती है। जो भी टीम क्वालीफायर 2 में टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इसके पीछे का कारण आईपीएल का शाम में खेला जाना है।

बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 200 से उपर का स्कोर फाइटिंग टोटल माना जाता है। इस मैदान पर कुल 41 आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 20 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 बार मैच अपने नाम किया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।

पंजाब किंग्स:  प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब