MI vs PBKS 24th Match Live Update 
क्रिकेट

MI vs PBKS Highlight: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, डीकॉक का शतक गया बेकार, अय्यर-प्रभसिमरन की फिप्टी

RCB vs LSG Highlight Score Updates: पंजाब किंग्स ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। रनों का पीछा करते हुए कप्तान अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Premier League 2026, 24th Match MI vs PBKS Highlight Update: आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स ने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के लिए यह इस सीजन की लगातार चौथी जीत रही, जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इस लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने बेहद आसानी से 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा युवा बल्लेबाज नमन धीर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि बाकी बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत भी शानदार रही और टीम ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा। प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अहम भूमिका निभाते हुए 35 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और मुंबई को कोई मौका नहीं दिया।

MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला

पंजाब किंग्स ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई के द्वारा दिया गया 196 रन का टारगेट हासिल कर लिया है। प्रभसिमरन सिंह 80 तो मार्कस स्टाइनिस 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

MI vs PBKS Live Score Update: श्रेयस अय्यर फिफ्टी लगाकर आउट

कप्तान अय्यर 35 गेंद में 66 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। अब पंजाब को जीत के लिए 27 गेंद में 12 रन की जरूरत है।

MI vs PBKS Live Score Update: श्रेयस अय्यर ने ठोकी 31 गेंद में फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ 79 रन पर विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं। अब पंजाब को जीत के लिए 30 गेंद में 24 रन की जरूरत है।

MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स को एम. गजनफर का डबल झटका

एम. गजनफर ने पंजाब किंग्स के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। प्रियांश आर्या के बाद उन्होंने कूपर कोनोली को पवेलियन भेजा। कोनोली ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। वहीं, 5.3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन पहुंच गया है।

MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा

पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें स्पिन गेंदबाज एएम गजनफर ने दीपक चाहर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 2.2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।

MI vs PBKS Live Score Update: 20वें ओवर में बने सिर्फ 9 रन

20वें ओवर में MI के बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में नाकाम रहे। यही कारण रहा की वो 200+ का टोटल नहीं खड़ा कर पाए। पंजाब किंग्स के सामने मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।

MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब को मिली 5वीं सफलता

शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में पंजाब किंग्स को 5वीं सफलता मिल चुकी है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 19 ओवर के बाद MI का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन है।

MI vs PBKS Live Score Update: नहीं चला कप्तान हार्दिक का बल्ला

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का चौथा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका है।

MI vs PBKS Live Score Update: डिकॉक ने 53 गेंदों में पूरा किया शतक

सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे क्विंटन डिकॉक ने 53 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17.2 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 175-3 है।

MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा

नमन धीर के रूप में मुंबई इंडियंस का तीसरा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका है। नमन ने 31 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। दूसरी तरफ 75 रन के साथ क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद MI ने 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।

MI vs PBKS Live Score Update: 12 ओवर बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 125-2

12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 125 पहुंच गया है। इस वक्त क्विंटन डिकॉक 71 रन और नमन धीर 46 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

MI vs PBKS Live Score Update: क्विंटन डिकॉक ने ठोकी विस्फोटक अंदाज में फिप्टी

क्विंटन डिकॉक ने 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ नमन धीर उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। मुंबई के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

MI vs PBKS Live Score Update: 7 ओवर बाद 67-2

युजवेंद्र चहल का सातवां ओवर काफी महंगा साबित हुए। 7 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर नमन धीर 34 और क्विंटन डिकॉक 26 बनाकर मौजूद हैं।

MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस के दो बल्लेबाज पवेलियन लौटे

तीसरे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके हैं। उन्होंने पहले रियान रिकल्टन और फिर सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाकर मुंबई को दोहरा झटका दिया है। 3.1 ओवर के बाद मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाए हैं। इस वक्त क्रीज पर क्विंटन डिकॉक और नमन धीर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टाइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक, रियान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपर चाहर, जसप्रीत बुमराह।

MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस

वानखेड़े में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबजी का फैसला किया है। टॉस जीतकर उन्होंने कहा- "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। अब तक हमारा कॉम्बिनेशन शानदार रहा है, इसलिए हम इसे जारी रखना चाहते हैं। टीम को वर्तमान पर ही ध्यान देना चाहिए और अति-आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। पिच थोड़ी सूखी लग रही है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।" अब मुंबई इंडियंस अपने घर पर विपक्षी टीम के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा कर हार के सिलसिले को रोकना चाहेगी।

MI vs PBKS Live Score Update: क्या कहता है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीतकर बराबरी बनाए रखी है। रिकॉर्ड की बात करें तो पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सर्वोच्च स्कोर 223 रन है, जबकि मुंबई के खिलाफ पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर 230 रन रहा है, जो दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी को दर्शाता है।

MI vs PBKS Live Score Update: पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, जहां रन बनाना अपेक्षाकृत आसान रहता है। हाल ही में यहां खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 240 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी 222 रन बना डाले थे। इस मैदान की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 172 रन है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा सकता। अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से कम 210 से 220 रन तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि मुकाबले में बढ़त बनाई जा सके और विपक्षी टीम पर दबाव डाला जा सके।

MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर आईपीएल सीजन की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल एक जीत मिली है। मुंबई को लगातार अपने पिछले तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है, जिससे टीम दबाव में नजर आ रही है।

MI vs PBKS Live Score Update: शानदार फॉर्म में अय्यर की पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में बेहतरीन लय में नजर आ रही है। टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई बनाम पंजाब का मैच

आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा, जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला फैंस के लिए बेहद रोमांचक साबित हो सकता है।

MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।

MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट