मुंबई इंडियंस टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 के क्वालीफायर-2 से पहले चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने, अगर ऐसा हुआ तो मुंबई इंडियंस ही जीतेगी ट्रॉफी!

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।

उज्जवल सिन्हा

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कल 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी को वो फाइनल खेलेगी। इस मुकाबले से पहले एक रोचक आंकड़ा सामने आया है। मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 का मुकाबला जीतने के बाद कभी फाइनल नहीं हारी है।

मुंबई इंडियंस के इस आंकड़े को देखते हुए आरसीबी के खेमे में परेशानी बढ़ गई है। क्वालीफायर-2 में अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। क्वालीफायर-2 खेलते हुए मुंबई इंडियंस दो बार खिताब जीतने में कामयाबी भी मिली है। वहीं 2023 में क्वालीफायर मुकाबले में हार के बाद टीम बाहर हो गई थी।

क्वालीफायर-2 जीतने के बाद चैंपियन बनी है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने 2013 में क्वालीफायर-2 में राजस्थान की टीम को हराया था। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2017 में उन्होंने क्वालीफायर-2 के मुकाबले जीते और फाइनल में प्रवेश किया। 2017 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को हराकर खिताब जीता था। वहीं 2023 में मुंबई को क्वालीफायर 2 में हार का सामना करना पड़ा था।

एलिमिनेटर में मुंबई ने गुजरात को हराया

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइंटस को 20 रनों से हराया। अब क्वालीफायर-2 में मुंबई का सामना पंजाब से होगा। अगर क्वालीफायर में मुंबई की टीम जीत जाती है तो वो फाइनल में ट्रॉफी उठाने की प्रबल दावेदार होगी। वहीं पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई के खिलाफ पंजाब किंग्स की वापसी पर नजरें होंगी और इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए क्वालीफायर-2 में पंजाब को हराना आसान नहीं रहने वाला है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 33 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 17 मैच मुंबई की टीम जीतने में कामयाब रही है तो वहीं 16 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस बार लीग स्टेज में वह भी पंजाब के खिलाफ मुकाबला नहीं जीत सकी थी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज