मुकुल चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास', Mukul Choudhary ने ऐसे बजाई KKR के गेंदबाजों की बैंड

Mukul Choudhary: मुकुल चौधरी ने आईपीएल 2026 में 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर केकेआर के खिलाफ मैच जिताया। उन्होंने अपने संघर्ष, रोजाना अभ्यास और हेलीकॉप्टर शॉट को अपनी ताकत बताया।

उज्जवल सिन्हा

Mukul Choudhary Struggle Story: आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले के बाद क्रिकेट फैंस की जुबान पर सिर्फ मुकुल चौधरी का है।  मुकुल चौधरी ने केकेआर के पक्ष में जा चुके मैच को अपनी असाधारण पारी से एलएसजी की झोली में डाल दिया।

मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 बेहतरीन छक्के शामिल थे। मुकुल के लगाए छक्कों और मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता ने लोगों को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की याद दिला दी। एमएस धोनी को ही अपना आदर्श मानने वाले मुकुल चौधरी ने उनका लोकप्रिय हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया।

हर दिन 100-150 छक्के लगाते हैं Mukul Choudhary

मैच के बाद अपने छक्के लगाने की क्षमता मुकुल चौधरी ने कहा, "मेरा शरीर थोड़ा ताकतवर है और यह मुझमें नैचुरली आ गया है। मैं हर दिन 100-150 छक्के मारने का अभ्यास करता हूं, इसलिए अगर आप ऐसा करते रहें तो बैट की गति बढ़ती है। मैं पिछले पांच-छह महीनों से बहुत अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए यह मेरे गेम में आ गया है।"

Mukul Choudhary ने हेलीकॉप्टर शॉट को लेकर क्या कहा?

हेलीकॉप्टर शॉट पर मुकुल ने कहा, "मैंने बचपन से ही उस शॉट का अभ्यास किया है। मुझे हमेशा वह पसंद था, और जिस तरह से धोनी पारी खत्म करते थे। वह यॉर्कर पर भी छक्का मारते थे। अगर आप उस तरह की गेंद पर भी छक्का मारते हैं, तो गेंदबाज कुछ अलग करने के बारे में सोचता है।"

Mukul Choudhary की पारी के बाद कोच लैंगर ने कही ये बड़ी बात

चौधरी की पारी से एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर काफी खुश नजर आए। लैंगर ने कहा, "उन्हें विश्वास है कि चौधरी और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। वह बहुत युवा है, और उनकी आंखों में वह चमक है। वह भूखा है। जब आप पहली बार आते हैं, तो आप बहुत मेहनत करते हैं, और उसकी जिंदगी और उसके करियर का एक बहुत बड़ा पल साबित होगा।"

लैंगर ने कुछ समय पूर्व कहा था कि वह चौधरी को चार महीने में भारत का सबसे डरावना नंबर 6 या नंबर 7 का बल्लेबाज बना सकते हैं।अनकैप्ड मुकुल को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर एलएसजी ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मीनी नीलामी में 2.6 करोड़ में खरीदा था।

PM मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास