महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 को लेकर MSD का बड़ा बयान, फैन ने कहा आपको खेलना होगा, धोनी बोले- घुटने में दर्द होगा तो...

Will MS Dhoni play in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर में फैसला लेंगे। उन्होंने एक इवेंट में कहा कि अभी उनके पास सोचने के लिए काफी समय है।

उज्जवल सिन्हा

Will MS Dhoni play in IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति पर चर्चा कर रहे है। हालांकि, आईपीएल 2026 में अभी 6 से ज्यादा महीने का समय है। हर बार की तरह इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। चैन्नई सुपर किंग्स को पांच बार विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं। यह अभी तक पूरी तरह से स्पस्ष्ट नहीं हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन काफी खराब गुजरा। महेंद्र सिंह धोनी की भी कप्तानी में सीएसके की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। जिसके बाद सभी को लगा कि शायद धोनी आईपीएल को अलविदा कह देंगे। लेकिन धोनी ने ऐसा कुछ नहीं किया। अब धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि उनके पास आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं वो सोचने का समय दिसंबर तक है।

दरअसर, महेंद्र सिंह धोनी ने एक इवेंट में कहा कि वो आईपीएल 2026 के बारे में दिसंबर में फैसला करेंगे। धोनी ने यह भी कहा कि अभी उनका घुटना पुरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास सोचने के लिए काफी समय है। इसलिए मैं कुछ महीने बाद ही फैसला ले पाऊंगा।

धोनी के इस बयान के बाद एक फैन ने इवेंट में चिल्लाकर कहा कि आपको खेलना होगा, सर। धोनी ने उस फैन को तुरंत मजाकिया लिहाज में जवाब देते हुए कि घुटने में जो दर्द है, उसको कौन देखेंगा भाई।

2023 में कराई की घुटने की सर्जरी

आईपीएल 2023 में खिताबी जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद धोनी ने आईपीएल 2024 और 2025 में भाग लिया। इस दौरान धोनी ने ज्यादातर मैचों में निचले क्रम में ही बल्लेबाजी की। सर्जरी के बाद धोनी विकेटों पर दौड़ते भी धीरे नजर आएं। आईपीएल 2025 में जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर बीच सीरीज में ही बाहर हो गए थे। उसके बाद धोनी ने ही टीम का कमान संभाला था। धोनी के कमान संभालने के बाद भी टीम की किस्मत नहीं बदली। टीम ने आखिरी पायदान पर रही।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार