महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 से पहले MS Dhoni की मुश्किलें बढ़ी, अब इस मामले में लगा जुर्माना

MS Dhoni: झारखंड हाउसिंग बोर्ड के नोटिस के बाद रांची पुलिस ने एमएस धोनी पर ओवर-स्पीडिंग के लिए 1000 रुपये का जुर्माना लगाया। धोनी आईपीएल 2026 के लिए CSK की टीम के साथ जुड़ गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

MS Dhoni Fined Rs 1,000: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह से होगी। इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दी है। आईपीएल को लेकर धोनी चर्चा में हैं। हालांकि, इसी दौरान धोनी पर जुर्माना लगाया है।

धोनी पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया है। रांची में ओवरस्पीडिंग के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने धोनी पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक घटना रांची के कांके क्षेत्र की है। ट्रैफिक निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में धोनी की कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती हुई रिकॉर्ड हुई। इस वजह से मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ ई-चालान जारी किया गया। वाहन काले रंग की मर्सिडीज बताई जा रही है।

ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने क्या कहा?

ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नियम सभी नागरिकों के लिए समान हैं, चाहे वह आम व्यक्ति हो या कोई चर्चित हस्ती। फिलहाल धोनी या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। धोनी को अक्सर उनके गृह नगर रांची में लग्जरी गाड़ियां चलाते हुए देखा जाता है। उनके कलेक्शन में जीप ग्रैंड चेरोकी, ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी और निशान जोंगा जैसी एसयूवी के साथ-साथ कई सुपरबाइक्स भी शामिल हैं।

एक और अन्य मामले को लेकर भी चर्चा में धोनी

एम एस धोनी एक अन्य मामले को लेकर भी चर्चा में हैं। झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने भी धोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआईजी-10/ए नामक आवासीय भूखंड के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार उक्त प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य के लिए आवंटित किया गया था, जबकि हाल में मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया है कि वहां से एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है।

बोर्ड ने मांगा स्पष्टीकरण

बोर्ड ने धोनी से 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। दोनों मामलों ने फिलहाल खेल जगत और उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज कर दी है। एमएस धोनी आईपीएल 2026 को लेकर भी चर्चा में है। दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों फैंस उन्हें एक बार फिर से मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी सीजन के सभी मैचों में नहीं खेलेंगे।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट