मोर्ने मोर्केल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रोहित शर्मा के फॉर्म पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बोले- मुश्किल दौर से निकल पाना...

Morne Morkel On Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे से पहले बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा के खराब फॉर्म का खुलकर बचाव किया है।

सृष्टि मौर्य

Morne Morkel Statement On Rohit Sharma Form: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले निर्णायक तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कप्तान रोहित शर्मा का खुलकर बचाव किया है। शुरुआती दो वनडे मैचों में रोहित के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है, लेकिन मोर्केल का मानना है कि अनुभवी बल्लेबाज जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे और टीम के लिए अहम योगदान देंगे।

रोहित के फॉर्म की चिंता ना करें - मोर्केल

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्केल ने कहा कि नई गेंद के खिलाफ बल्लेबाजी करना इस पूरी सीरीज में आसान नहीं रहा है। उन्होंने कहा, 'नई गेंद के खिलाफ बल्लेबाजी करना मुश्किल रहा है। रोहित पहले भी ऐसे दौर से निकल चुके हैं। वो बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि वापसी कैसे करनी है। वो टीम की बल्लेबाजी में शांति और आत्मविश्वास लाते हैं, इसलिए उनकी फॉर्म को लेकर हमें बिल्कुल भी चिंता नहीं है।'

मोर्केल ने गेंदबाजों की सराहना करी

मोर्ने मोर्केल ने भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो पिछले मैच में हमारी गेंदबाजी शानदार थी। गेंदबाजों ने अच्छी गति से गेंदबाजी की और सही क्षेत्रों में लगातार गेंद डाली। हमने बीच के ओवरों में अतिरिक्त उछाल का फायदा उठाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार का इस्तेमाल किया। जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन हमारे पास उनके लिए कुछ नई योजनाएं हैं और उम्मीद है कि वे लॉर्ड्स में काम करेंगी।'

साझेदारियों की जीत में अहम भूमिका

भारतीय बल्लेबाजी को लेकर भी मोर्केल ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम के शीर्ष और मध्यक्रम में अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं, जो साझेदारियां बनाना जानते हैं। उनके मुताबिक वनडे क्रिकेट में जीत की सबसे बड़ी कुंजी मजबूत साझेदारियां होती हैं।

मोर्केल ने आगे कहा, 'हम पिछले मैच में 280-300 रन तक पहुंचने की अच्छी स्थिति में थे, लेकिन लगातार विकेट गिरने से ऐसा नहीं हो सका। वनडे क्रिकेट साझेदारियों का खेल है। अगर हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छी साझेदारियां बना सके तो लॉर्ड्स में शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।'

क्या रोहित शर्मा लोगों के दे पाऐंगे जवाब ?

तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे दोनों टीमों के लिए निर्णायक मुकाबला होगा, जहां भारत की नजर सीरीज जीतने पर होगी, जबकि रोहित शर्मा भी बड़ी पारी खेलकर आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां