मोहसिन नकवी और जय शाह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जय शाह से डर रहे मोहसिन नकवी? ICC की मीटिंग से भाग सकते हैं PCB चीफ, BCCI उठाएगा ट्रॉफी का मुद्दा

Asia Cup 2025 Trophy: टीम इंडिया को अब तक एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है। एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी खुद ट्रॉफी देने पर अड़े हैं। BCCI यह मुद्दा ICC मीटिंग में उठाएगा, मगर नकवी बैठक से दूर रह सकते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Mohsin Naqvi Unlikely to Attend ICC Meeting: भारतीय महिला टीम के एशिया कप 2025 जीतने के बाद एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की ट्रॉफी नहीं सौंपी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अभी तक भारत को ट्रॉफी देने से इनकार किया हुआ है।

बीसीसीआई (BCCI) ने हाल ही में एसीसी को पत्र भेजकर ट्रॉफी मुंबई भेजने की मांग की थी, मगर नकवी इस पर अड़े हुए हैं। वे चाहते हैं कि ट्रॉफी व्यक्तिगत रूप से वे खुद किसी भारतीय खिलाड़ी या बीसीसीआई प्रतिनिधि को सौंपें। इस जिद के चलते भारत और पाकिस्तान बोर्ड के बीच तनाव और बढ़ गया है।

आईसीसी मीटिंग से गायब रह सकते हैं नकवी

दुबई में इन दिनों आईसीसी की कार्यकारी बोर्ड मीटिंग चल रही है, जिसमें दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड प्रमुख शामिल हो रहे हैं। लेकिन खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी इस अहम बैठक में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के मुताबिक, वे घरेलू राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला दे रहे हैं, मगर असली वजह आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह से उनका टकराव माना जा रहा है। जय शाह ने साफ संकेत दिए हैं कि भारत को ट्रॉफी देने में देरी पर एसीसी से जवाब मांगा जाएगा। यही कारण है कि नकवी अब इस मुद्दे का सामना करने से बच रहे हैं।

नकवी की जगह COO करेंगे प्रतिनिधित्व

पीसीबी सूत्रों के अनुसार, नकवी की जगह बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर सैयद आईसीसी की CEO मीटिंग में हिस्सा लेंगे। यदि नकवी दुबई नहीं पहुंचे तो सात नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में भी सैयद पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि, नकवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हो सकते हैं, ताकि सीधा टकराव टाला जा सके।

एशिया कप फाइनल के बाद मचा था बवाल

एशिया कप 2025 का फाइनल सितंबर के अंत में खेला गया था, जिसमें भारत ने खिताब जीता था। लेकिन मैच के बाद विवाद तब बढ़ गया जब भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, नकवी के कई भारत-विरोधी बयानों से खिलाड़ी नाराज़ थे। इसके बाद नकवी ट्रॉफी को अपने साथ दुबई ले गए और तब से वह एसीसी मुख्यालय में बंद पड़ी है।

जय शाह के सामने नहीं आना चाहते नकवी?

नकवी के रवैये ने दोनों बोर्डों के बीच रिश्तों में ठंडक ला दी है। जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से नकवी ने किसी भी बड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। अब जब बीसीसीआई इस मुद्दे को आईसीसी फोरम में उठाने की तैयारी में है, तो नकवी पर दबाव और बढ़ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जय शाह से सीधे सवालों से बचने के लिए ही नकवी इस मीटिंग से दूरी बना रहे हैं।

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह