मोहम्मद आमिर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अब इंग्लैंड के लिए खेलेंगे Mohammad Amir, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने इस टीम के साथ किया करार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाद मोहम्मद आमिर एक बार फिर से इंग्लैंड की काउंटी टीम से जुड़ने जा रहे हैं। मोहम्मद आमिर इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स से जुड़ गए हैं। उन्होंने एसेक्स के लिए पहले भी खेला है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर 2025 के सीजन के लिए एक बार फिर इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स से जुड़ गए हैं। उन्होंने पहले 2017 से 2019 के बीच भी इस टीम के लिए खेला था। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 71 विकेट लिए हैं और उनका औसत 21.94 रहा है। आमिर के जुड़ने से विटेलिटी ब्लास्ट में एसेक्स की टीम और मजबूत हो गई है।

क्रिकेट डायरेक्टर क्रिस सिल्वरवुड ने 2017 में मोहम्मद आमिर के साथ काम किया था। आमिर ने एसेक्स के लिए 21 मैचों में कुल 24 विकेट लिए थे। हालांकि वो 2019 में नॉकआउट मैचों में नहीं खेले, लेकिन टीम की डबल जीत (दो बड़े खिताब) का हिस्सा थे और 5 मैचों में 9 विकेट लिए थे।

एसेक्स से जुड़ने के बाद आमिर ने क्या कहा?

हाल ही में अप्रैल के महीने में आमिर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेले और 6 मैचों में 7 विकेट लिए। क्लब से दोबारा जुड़ने पर आमिर ने कहा कि मैं एसेक्स में फिर से खेलने को लेकर बहुत खुश हूं। यहां मुझे हमेशा अच्छा महसूस हुआ और टीम व फैन्स से जो प्यार मिला, वो शानदार था। उन्होंने कहा कि मैं टीम के लिए योगदान देने और इस सीज़न में क्लब को कामयाबी दिलाने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं।

आमिर को शामिल करके उत्साहित है क्रिस सिल्वरवुड

क्रिकेट डायरेक्टर क्रिस सिल्वरवुड ने आमिर के साइनिंग पर कहा कि हम मोहम्मद आमिर का एक बार फिर चेल्म्सफोर्ड में स्वागत करके बहुत खुश हैं और उन्हें दोबारा एसेक्स की जर्सी में देखने को लेकर उत्साहित हैं। मैंने पहले उनके साथ काम किया है, इसलिए मुझे पता है कि वो कितने अनुभवी और हुनरमंद गेंदबाज़ हैं।

उन्होंने कहा कि आमिर निश्चित रूप से हमारी टी20 ब्लास्ट अभियान के लिए पहले से ही मजबूत टीम को और मजबूती देंगे। क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि विटेलिटी ब्लास्ट के टूर्नामेंट में ईगल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें ग्रुप स्टेज का भी मुकाबला शामिल है। अगर एसेक्स नॉकआउट में पहुंचता है, तो उनका रुकने का समय बढ़ाया जा सकता है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव