मिशेल मार्श  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

मिशेल मार्श ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 1500 T20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

Mitchell Marsh Record: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने द हंड्रेड में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वो एक कैलेंडर साल में 1500 T20 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।

सृष्टि मौर्य

Mitchell Marsh Creates History In T20 Match: ऑस्ट्रेलिया के T20 कप्तान मिशेल मार्श ने 2026 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मार्श एक कैलेंडर ईयर में 1500 T20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स की ओर से खेलते हुए हासिल की।

हेडिंग्ले में वेल्श फायर के खिलाफ मुकाबले में मार्श ने 34 गेंदों पर 50 रन की तेज पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ 2026 में उनके T20 रनों की संख्या 1502 हो गई। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

टिम डेविड को छोड़ा पीछे

टिम डेविड ने 2022 में 73 T20 मैचों में सात अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए कुल 1461 रन बनाए थे। मार्श ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड बना दिया है।

मार्श इस साल ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम के अलावा दुनिया की कई बड़ी T20 लीग में भी खेल रहे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी काफी खास बना दिया है।

T20 में कब-कब बनाए रन

2026 में मिशेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 T20 मैचों में 230 रन बनाए हैं। इसके अलावा IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 मैचों में उनके बल्ले से 563 रन निकले। बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए उन्होंने 8 मैचों में 335 रन बनाए, जबकि द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में 7 मैचों में 374 रन बना चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियन रिकॉर्ड्स

मार्श बना सकते है नया रिकॉर्ड

अब मार्श की नजर द हंड्रेड के एक और बड़े रिकॉर्ड पर है। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल जेम्स विंस के नाम है, जिन्होंने 2024 में सदर्न ब्रेव के लिए 424 रन बनाए थे। मार्श इस समय 374 रन पर हैं और उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 51 और रन की जरूरत है।

अगर मार्श 51 रन और बना लेते हैं, तो वो द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। यानी 2026 में मार्श के बल्ले से रिकॉर्ड बनने का सिलसिला अभी थमा नहीं है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना