लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 में अब बढ़ जाएगी लखनऊ की ताकत, टीम से जुड़ेगा ये घातक गेंदबाज, 'रफ्तार किंग' के रूप में बना चुका है अपनी पहचान

वैसे भी आईपीएल 2025 में लखनऊ शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब इस युवा गेंदबाज के जुड़ने से टीम की ताकत में ईजाफा होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे जल्द ही प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025  में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला खामोश है, लेकिन उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक लखनऊ की टीम ने कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसने चार में जीत जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना किया है। वहीं, अंक तालिका में भी वो चौथे स्थान पर है। इसी बीच एलएसजी के लिए आईपीएल 2025 में बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इसके बाद टीम की ताकत में यकीनन इजाफा देखने को मिलेगा। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स में एक घातक तेज गेंजबाज शामिल होने वाला है।इस गेंदबाज को भारत का भविष्य भी कहा जाता है। इसके पीछे का कारण उसकी धारधार तेज गेंजबादी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में उसने अपनी रफ्तार से बड़े-बडें रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया था। वहीं, उसकी गेंदबाजी से कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये किस गेंदबाज की बात हो रही है? तो बताते चले कि यहां पर हम युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की बात कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक वो जल्द ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, स्टार गेंदबाज मयंक यादव जल्द ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम से जुड़ने वाले हैं। फिलहाल मंयक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप में शामिल होने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। गौरतलब है कि मयंक यादव पिछले कुछ समय से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट पर काम कर रहे थे।

इसी बीच दुर्भाग्यवश उनके पीठ में भी चोट लग गई थी। ये ही कारण था कि युवा गेंदबाज ने वापसी करने में लंबा वक्त लगाया। बता दें कि मयंक यादव ने पिछले साल आईपीएल के लिए डेब्यू किया था। इस दौरान उनकी रफ्तार को देख कई खिलाड़ी हैरान हो गए थे।

पिछले साल भी मंयक यादव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए डेब्यू किया था। फिर इस साल LSG ने उन्हें 11 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया। फिलहाल अब उनके सही होने की खबर सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि मयंक यादव के करीबी ने बताया है कि, "मयंक की रिपोर्ट ठीक है और अप्रैल 14 तक उन्हें आधिकारिक तौर पर फिट घोषित कर दिया जाएगा। पूरी संभावना है कि वह 15 अप्रैल तक टीम से जुड़ जाएंगे। एलएसजी के लिए मैचों के लिए उनकी उबलब्धता का फैसला फैक्टिस सेशन के आधार पर कोचिंग स्टाफ की ओर से लिया जाएगा।"

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं