ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की ऋषभ पंत की तारीफ, बताया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए अहम खिलाड़ी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।

मृणाल पाठक

मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी फेमस है। यह पांज मुकाबलों की सीरीज 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।

हेडन ने बुधवार को यहां ‘सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स' के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी के अंदर जीत की भूख है और उसकी ‘मसल मेमरी' (प्रक्रियात्मक स्मृति) शानदार है। पिछली बार जब वह वहां खेला था तो वह अहम खिलाड़ी रहा था और आस्ट्रेलिया के दर्शकों को भी उसका खेल काफी पसंद आया था।''

उन्होंने कहा, ‘‘पंत का खेल रोमांचक और बेहतरीन रहा था। फिर आपके पास अनुभवी खिलाड़ी जैसे विराट कोहली हैं जो फिर से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। बल्लेबाजी को देखते हुए मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि भारत आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर उससे भिड़ने के लिए किस तरह की रणनीति बनायेगा।''

पंत ने 2022 में गंभीर कार दुर्घटना के बाद क्रिकेट में सफल वापसी की, उन्होंने 2020-21 में आस्ट्रेलिया के दौरे पर भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने 97 और नाबाद 89 रन की शानदार पारियां खेलीं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे नाटकीय बदलावों में से एक में कई मुख्य खिलाड़ियों की कमी के बावजूद भारत ने आस्ट्रेलिया को हरा दिया था।

मेहमान टीम ने शुरुआती एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद वापसी करते हुए 2-1 की जीत से लगातार दूसरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की। कोहली को एडिलेड मैच के बाद निजी कारणों से स्वदेश लौटना पड़ा था जबकि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी समेत पांच अन्य खिलाड़ियों को चोट और फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण बाहर होना पड़ा था।

हेडन ने कहा, ‘‘भारतीय परिपेक्ष्य से यह चीज शानदार है कि पिछली जीत के दौरान उनके पास विराट कोहली नहीं थे। गाबा में जिस टीम ने जीत हासिल की थी, वह दूसरे दर्जे के गेंदबाजी लाइन अप वाली टीम थी।''

उन्होंने कहा, ‘‘उस तरह के आत्मविश्वास की आप इस भारतीय इकाई से उम्मीद कर सकते हैं जो हमारी सरजमीं पर जाकर कहे, हमने पहले भी ऐसा किया है, और हमने इसे अपने मुख्य खिलाड़ियों के बिना किया है जो किसी से कम नहीं है।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई