मार्को यानसेन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने

Marco Jansen: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर ने इतिहास रच दिया। मार्को यानसेन ने टी20 वर्ल्ड कप में 7वें नंबर पर अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दुनिया के दुसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Marco Jansen Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में मार्को यानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। इसी के साथ यानसेन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।

यानसेन ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर अर्धशतक लगाने वालों में माइकल हसी पहला नाम हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में 60 रन की नाबाद पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले में मार्को यानसेन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 30 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 55 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान मार्को यानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

T20I में साउथ अफ्रीका के लिए छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

खिलाड़ी 1 खिलाड़ी 2 रन ओवर विपक्षी टीम स्थान दिनांक
ट्रिस्टन स्टब्स मार्को यानसेन 73 7.5 न्यूज़ीलैंड कोलकाता 4 मार्च, 2026
ट्रिस्टन स्टब्स पैट्रिक क्रूगर 71 8.1 वेस्टइंडीज टारूबा 23 अगस्त, 2024
मार्क बुचर अल्बी मॉर्कल 69 10.5 भारत डरबन 20 सितंबर, 2007
फर्हान बेहरडियन रॉबिन पीटरसन 60* 5.5 ऑस्ट्रेलिया कोलंबो (RPS) 30 सितंबर, 2012
मार्क बुचर अल्बी मॉर्कल 58 5 ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग 27 मार्च, 2009
डेविड मिलर विआन मुल्डर 58 7.1 आयरलैंड बेलफास्ट 22 जुलाई, 2021

साउथ अफ्रीका की पारी का हाल

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। इस टीम को दूसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दो झटके लगे। इसके बाद एडेन मार्करम ने डेवाल्ड ब्रेविस (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की, लेकिन मार्करम (18) के आउट होने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि 10.2 ओवरों में साउथ अफ्रीकी टीम 5 विकेट खोकर सिर्फ 77 रन ही बना सकी थी।

यहां से मार्को यानसेन ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 47 गेंदों में 73 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यानसेन 55 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट हासिल किए। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट निकाला।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज