वानिंदु हसरंगा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, Wanindu Hasaranga हुए टूर्नामेंट से बाहर

Wanindu Hasaranga: श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। अब जल्द ही उनकी जगह नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Wanindu Hasaranga Ruled Out Of IPL 2026: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। लखनऊ की टीम चोटिल श्रीलंकाई लेग-स्पिनर वानिंदु हसरंगा की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की तैयारी में है। टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने गुरुवार को बताया कि फ्रेंचाइजी अगले 24 से 48 घंटों के भीतर हसरंगा के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर देगी।

कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मूडी ने कहा, "हम इस बात के लिए तैयार हैं कि हसरंगा अब हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे। हम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं, और इस बारे में घोषणा अगले 24 से 48 घंटों में कर दी जाएगी।"

Wanindu Hasaranga की जगह जॉर्ज लिंडे को किया जा सकता है शामिल

'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' को मिली जानकारी के अनुसार, साउथ अफ्रीकी स्पिनर जॉर्ज लिंडे को हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है। जॉर्ज लिंडे ने अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज की चार पारियों में केवल एक ही विकेट हासिल किया था। वह टी20 विश्व कप में भी खेल चुके हैं। बीते 12 महीनों में वह एसएस20, 'द हंड्रेड', 'मेजर लीग क्रिकेट' और पीएसएल जैसी विभिन्न फ्रेंचाइजी लीगों का भी हिस्सा रहे हैं।

Wanindu Hasaranga को लखनऊ ने 2 करोड़ में किया था शामिल

एलएसजी ने पिछले ऑक्शन में हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन चोटिल होने के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाए। हसरंगा फरवरी में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के पहले ही मैच में अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हसरंगा ने श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में होने वाले अनिवार्य फिटनेस टेस्ट को पास नहीं किया था, जबकि आईपीएल में शामिल होने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने हेतु यह टेस्ट पास करना अनिवार्य था।

हसरंगा ने आईपीएल करियर में कुल 37 मैच खेले हैं, जिसमें 24.32 की औसत के साथ 46 विकेट लिए। इस दौरान 1 बार 'फाइव विकेट हॉल' हासिल किया है। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जबकि 2021 से 2023 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे।

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास