यूसुफ पठान (फोटो- फैनकोड) 
क्रिकेट

LLC 2024: यूसुफ पठान का गरजा बल्ला, 6,6,6,6,6,6,6,6 लगाकर मैदान पर लाई आंधी पर नहीं जीत सके खिताब

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का खिताब सदर्न सुपर स्टार्स ने अपने नाम किया। सदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्य ओडिशा को सुपर ओवर में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का खिताब सदर्न सुपर स्टार्स ने अपने नाम किया। सदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्य ओडिशा को सुपर ओवर में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। एलएलसी का फाइनल श्रीनगर बख्शी स्टेडियम में खेला गया। जहां दर्शकों की संख्या 30 हजार से अधिक रही। इसके अलावा भी हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर इंतजार करते रहे।

मैच के दौरान कोणार्क के हरफनमौला बल्लेबाज यूसुफ पठान का बल्ला जमकर गरजा लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। केदार जाधव की टीम सदर्न सुपर स्टार्स ने फाइनल का मुकाबला जीत लिया। सदर्न ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाएं। जवाब में कोणार्क की टीम भी 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना कर मुकाबले को ड्रॉ कर दिया।

इसके बाद जीत-हार का फैसला सुपर ओवर में निकला। सदर्न की टीम ने सुपर ओवर में 14 रन बनाए। जबकि कोणार्क की टीम सुपर ओवर में 13 रन ही बना सकी। यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने 38 गेंदों पर 85 रन ठोक डाले. उन्होंने 6,6,6,6,6,6,6,6 छक्के और 6 चौके जड़े।

ओडिशा के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले के बाद सदर्न सुपरस्टार्स के लिए श्रीवत्स गोस्वामी और मार्टिन गुप्टिल ने पारी की शुरुआत की। गुप्टिल और हैमिल्टन मास्काद्जा ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई।

मास्काद्जा और पवन नेगी ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की भागीदारी निभाई। मास्काद्जा ने 58 गेंद में 83 रन बनाये। नेगी ने 24 गेंद में 33 रन का योगदान दिया जिससे सदर्न सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। कोणार्क सूर्यास ओडिशा के लिए दिलशान मुनावीरा ने नौ रन देकर चार विकेट झटके।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोणार्क सूर्यास ओडिशा को अंतिम गेंद में दो रन की जरूरत थी लेकिन यूसुफ पठान एक रन बनाकर रन आउट हो गये। उन्होंने 38 गेंद में 85 रन बनाये। सदर्न सुपरस्टार्स के लिए हामिद हसन, अब्दुर रज्जाक, चाटुरंगा डि सिल्वा और पवन नेगी ने दो दो विकेट हासिल किये।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट