लियाम मैकार्थी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

लियाम मैकार्थी ने कटवा दी नाक, टी20 में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे खर्चीले गेंदबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफि टी20 सीरीज के मुकाबले में आयरलैंड के तेज गेंदबाज लियाम मैकार्थी ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन से खुद की नाक कटवा दी है। अब वो टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

इस वक्त आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान तीसरे मुकाबले में आयरलैंड के तेज गेंदबाज लियाम मैकार्थी ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन से खुद की नाक कटवा दी है। उन्होंने मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। अब वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इसके अलावा टी20 के इतिहास में सबसे सबसे महंगे गेंदबाज के मामले मे दूसरे स्थान पर आ गए। मैकार्थी के खिलाफ कैरेबियाई बल्लेबाजों के खूब रन बटोरे। कुल मिलाकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने उनकी बखिया उधेड़ कर रख दी। मुख्य रूप से शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, कासी कार्टी और रोमारियो शेफर्ड ने मैकार्थी की जमकर धुनाई की। टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। बता दें कि ये कैरेबियाई टीम का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

मैकर्थी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

आयरलैंड टीम के दाएं हाथ के गेंदबाज लियाम मैकार्थी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में खूब रन लुटाए। इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 81 रन लुटा दिए। वहीं, उनको एक विकेट भी नहीं मिला। टी20 क्रिकेट इतिहास में ये अब तक का किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ दिया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले गाम्बिया के मूसा जोबार्टे ने साल 2023 में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार ओवर में कुल 93 रन खर्च किए थे। लेकिव वो फुल टाइम मेंबर टीम नहीं थी।

इस मैच में मैकार्थी ने अपने पहली ही ओवर में 18 रन लुटा दिए। हालांकि इसके बाद दूसरे ओवर उन्होंने वापसी करते हुए महज 6 रन दिए। इसे उनकी वापसी समझा रहा था, लेकिन सामने खड़े कासी कार्टी और रोमारियो शेफर्ड ने उनकी अंतिम 12 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के जड़कर उनको टी20 का सबसे महंगा गेंदबाज बना दिया। इस हिसाब से मैकार्थी के लिए ये मैच कभी भुलने लायर नहीं रहा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज