-विनय कुमार
भारत की सबसे ऊंचाइयों वाले बर्फीले प्रदेश लद्दाख में एक नन्हीं बच्ची मकसूमा क्रिकेट की दुनिया में दूसरी विराट कोहली बनना चाहती हैं। मैदान में तूफानी शॉट्स लगा रही यह मासूम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के हेलीकॉप्टर शॉट की दीवानी भी है। इस बच्ची को उनके पिता क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं। मकसूमा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आप यहां देख सकते हैं।
मकसूमा बड़ी मासूमियत से बोलती हैं कि वो विराट कोहली की फैन हैं। और, विराट जैसा खेलने की कोशिश भी करती हैं। उन्हें घर पर उनके पिता और स्कूल में टीचर क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
https://twitter.com/dse_ladakh/status/1580792191307632640?t=D2AUpSAKCIxsJzANexmr7g&s=19
'Directorate of School Education, Ladakh' ने अपने ऑफिशल Twitter अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में मकसूमा हेलीकॉप्टर शॉट खेलने को लेकर दिल की बात बोल रही हैं। मकसूमा कहती हैं, "मैं बचपन से खेल रही हूं। मैं अभी भी सीख रही हूं कि कैसा खेला जाता है, ख़ास (Helicopter Shot MS Dhoni) हेलीकॉप्टर शॉट। जब हम दूसरे रन के लिए भागते हैं, तो थकावट होने लगती है। और, एक और रन लेने की हिम्मत नहीं हो पाती। मेरे फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) हैं। और, मैं (Maqsooma Ladakh Girl Cricket) उनके जैसी बनना चाहती हूं।"