कुलदीप यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप में बड़े रिकॉर्ड से 4 विकेट दूर कुलदीप, ऐसा करते हुए बन जाएंगे भारत के पहले गेंदबाज

Kuldeep Yadav : एशिया कप में कुलदीप यादव अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें महज 4 विकेटों की जरूरत है। ओमान के खिलाफ ही कुलदीप यह रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

Kuldeep Yadav: एशिया कप 2025 का लीग राउंड अब आखिरी चरण पर है। एशिया कप में सुपर-4 राउंड की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। अब तक एशिया कप में भारतीय टीम ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल करके ग्रुप ए में टॉप पर बनी हुई है। इन दोनों मुकाबले में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की है।

कुलदीप यादव ने अब तक दो मैचों में 7 विकेट चटका चुके हैं। अब कुलदीप 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलते दिखेंगे। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होने वाले ग्रुप ए के इस मैच में कुलदीप के पास इतिहास रचने और एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा।

अब तक कुलदीप यादव ने एशिया कप के 13 मैचों में 26 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा के 29 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने और नंबर 1 स्थान हासिल करने के लिए कुलदीप को कम से कम चार और बल्लेबाज़ों को आउट करना होगा। पिछले साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले जडेजा ने एशिया कप में 26 मैच (वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मिलाकर) खेले हैं और 29 विकेट लिए हैं।

एशिया कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

खिलाड़ी वनडे (ODI) मैच वनडे विकेट T20I मैच T20I विकेट कुल विकेट
रवींद्र जडेजा 20 25 6 4 29
कुलदीप यादव 11 19 2 7 26
इरफ़ान पठान 12 22 22
भुवनेश्वर कुमार 9 9 6 13 22
जसप्रीत बुमराह 8 12 7 9 21
रविचंद्रन अश्विन 7 14 6 6 20
हार्दिक पांड्या 6 6 10 12 18
सचिन तेंदुलकर 23 17 17

एशिया कप इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने एशिया कप में 15 मैच खेले और 33 बल्लेबाज़ों को आउट किया। कुलदीप यादव को मलिंगा को पीछे छोड़कर नंबर 1 बनने के लिए मौजूदा टूर्नामेंट में आठ और बल्लेबाज़ों को आउट करना होगा।

एशिया कप में सर्वाधिक विकेट (वनडे + टी20)

खिलाड़ी का नाम देश ODI मैच ODI विकेट T20I मैच T20I विकेट कुल विकेट
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 14 29 1 4 33
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 24 30 0 0 30
रविंद्र जडेजा भारत 20 25 6 4 29
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 18 22 7 6 28
कुलदीप यादव भारत 11 19 2 7 26
अजान्था मेंडिस श्रीलंका 8 26 0 0 26
सईद अजमल पाकिस्तान 12 25 0 0 25

एशिया कप के टी20I प्रारूप में कुलदीप ने अब तक खेले गए दो मैचों में 7 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया के लिए एशिया कप टी20I में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। भुवनेश्वर ने मेन इन ब्लू के लिए छह मैच खेले और 13 बल्लेबाजों को आउट किया। उनके बाद हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने सात मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद

भारत मंडपम से तिरंगा यात्रा, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की असली ताकत