यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन बल्लेबाजी, पहले ही टेस्ट मैच में कर दिया ये बड़ा कारनामा

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच 91 रन की साझेदारी हुई। इसके साथ ही ये दोनों खिलाड़ियों ने हेडिंग्ले में टीम इंडिया के हवाले से एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों के टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ओपनिंग की।

इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर केएल राहुल 42 रन बनाकर पवेलियन चले गए, लेकिन फिर भी दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के हवाले से एक नया रिकॉर्ड बना दिया। अब ये दोनों खिलाड़ी हेडिंग्ले में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिए हेडिंग्ले में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड बना दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। अब केएल और जायसवाल भारत के लिए हेडिंग्ले में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों के बीच मुकाबले में पहले विकेट के लिए 91 रन की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले हेडिंग्ले के मैदान पर कोई भी भारतीय जोड़ी पहले विकेट के लिए इतने रन नहीं जोड़ पाई है। वहीं, केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में ये कारनामा कर दिखाया।

साई सुदर्शन शून्य पर आउट

साई सुदर्शन से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में काफी उम्मीदे थी, लेकिन वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पहले टेस्ट में साई सुदर्शन इंग्लैडं के खिलाफ डेब्यू कर रहे थे। वो अपने डेब्यू मैच में शून्य के स्कोर पर बेन स्टोक्स का शिकार बन गए। बता दें कि साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा 759 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

इंग्लैंड की अंतिम ग्यारह

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, शोएब बशीर। IND vs ENG: आईपीएल का हीरो ‘हेडिंग्ले’ में जीरो, डेब्यू मैच में शून्य पर आउट हुए साई सुदर्शन

भारत की अंतिम ग्यारह

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू