कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

KKR के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

CSK vs KKR Match: कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार मिली। टीम इस सीजन जीत से दूर है और लगातार खराब प्रदर्शन से शर्मनाक रिकॉर्ड बना रही है।

उज्जवल सिन्हा

KKR Unwanted Record: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है। मंगलवार को इस हार के साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। कोलकाता की टीम अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

इस हार के बाद आईपीएल में अब तक यह केकेआर का यह दूसरा सबसे लंबा हार है। 2025-26 से लेकर अब तक लगातार कोलकाता को 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सबसे लंबी हार का सिलसिला 2009 में था। 2009 में केकेआर की टीम ने लगातार 9 मैच गंवाए थे।

IPL में KKR की सबसे लंबी हार का सिलसिला

  • 2009 में 9
  • 2025-26 में 6*
  • 2019 में 6
  • 2022 में 5

मुकाबले का हाल

एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 गंवाकर 192 रन बनाए। टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए। हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन ही बना सके। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए।

कोलकाता की बल्लेबाजी बनी परेशानी का सबब

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। फिन एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुनील नरेन 17 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद खलील अहमद का शिकार बने। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

नूर अहमद का कमाल

उसके बाद अंत में रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। सीएसके की ओर से गेंदबाजी में नूर अहमद का जादू चला और उन्होंने महज 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट