केरल के समुदाय ने शाहिद अफरीदी का किया स्वागत (सोर्स- वीडियो) 
क्रिकेट

बेशर्मी की हद! जिस शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, उसका केरल के लोगों ने किया भव्य स्वागत- देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे केरल के एक समुदाय ने दुबई में आयोजित कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति रोक दी गई और "बूम बूम" के नारे लगाकर उनका भव्य स्वागत किया।

मृणाल पाठक

दुबई: कई लोगों के मुंह से आपने सुना ही होगा कि दुश्मन कोई बाहर का नहीं, बल्कि अपने देश का ही होता है, जो पैसों के लिए या किसी आपसी नफरत की वजह से अपने देश से भी गद्दारी करने पर उतारू हो जाते हैं। कई लोगों के तो उदाहरण भी सामने आई है। लेकिन, अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर यकीनन आपका खून खौल जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में केरल के एक समुदाय ने शाहिद अफरीदी का भव्य स्वागत किया है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद भारत के खिलाफ हर समय जहर उगला था। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय सेना के खिलाफ कई अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। वह लगातार अपने मुल्क का बचाव करते हुए भारत के खिलाफ फालतू बाते कर रहे थे। ऐसे में अब भारत के केरल के एक समुदाय ने दुबई में उनका ऐसा स्वागत किया है, मानों वह कोई बेहद खास इंसान हैं।

केरल के लोगों द्वारा शाहिद अफरीदी का भव्य स्वागत

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति रोक दी गई और वहां मौजूद लोगों ने "बूम बूम" के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। मंच पर अफरीदी ने कहा कि उन्हें भारत खासतौर पर केरल और वहां का खाना बहुत पसंद है। उन्होंने मजाक में कहा, "हो गया बूम बूम।"

वीडियो वायरल होते ही भड़के फैंस

इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स भड़क गए हैं। जिस तरह से केरल के लोगों अफरीदी का स्वागत किया उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये सच है दुश्मन अपने ही देश के होते हैं। फैंस ने जमकर इन लोगों को सोशल मीडिया पर लताड़ा है।

भारतीय सेना के बारे में बोला था अपशब्द

जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम हमले पर अफरीदी ने कहा था कि भारत में अगर पटाखे भी फूटते हैं तो उसकी भी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर डाल दी जाती है। उन्होंने भारतीय सेना की आलोचना करते हुए कहा था कि कश्मीर में 8 लाख सैनिक होने के बावजूद अगर हमला हो गया, तो इसका मतलब है कि आप लोग नाकाम हैं, लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते।

पीएम मोदी के बारे में भी कर चुके हैं बकवास

अफरीदी ने भारतीय मीडिया को "बॉलीवुड ड्रामा" कहा था। साथ ही भारतीय क्रिकेटरों पर भी निशाना साधा था। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी बला बुरा कहा था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तो मानों वह कोबरा सांप बन गए, क्योंकि वह भारत के खिलाफ लगातार जहर ही उगल रहे थे।

बताते चलें कि पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF)’ ने ली थी, जो कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। इस हमले के बाद भारत ने भी जवाबी कर्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में बसे 9 आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!